Dowry Harassment Case: शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सास और पति पर उत्पीड़न का आरोप

Dowry Harassment Case: निक्की हत्याकांड की गूंज के बीच मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। महज चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतका के मायके वालों ने पति और सास पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

ads

नवविवाहिता की पहचान LLB छात्रा सुधा रघुवंशी के रूप में हुई

घटना अशोकनगर जिले के अखाई टप्पा गांव की है। 24 वर्षीय सुधा रघुवंशी की शादी 29 अप्रैल 2025 को संजय रघुवंशी से हुई थी। वह LLB की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ अपने वैवाहिक जीवन को संतुलित रखने की कोशिश कर रही थी। रविवार को उसका शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। सबसे पहले सास ने शव देखा और परिवार को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ads

मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के नाना बुंदेल सिंह ने बताया कि सुधा शादी के बाद से ही परेशान थी। पति संजय नशे का आदी है और उसे पढ़ाई से रोका जाता था। आरोप है कि सास दोनों पति-पत्नी के बीच सोती थी और उन्हें कभी अकेले नहीं छोड़ा गया। नाना के अनुसार, 25 दिन पहले उन्होंने थाने में शिकायत भी की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

एक दिन पहले ही संजय ने सुधा पर ₹10,000 चोरी करने का आरोप लगाया था, जिससे वह और ज्यादा मानसिक दबाव में आ गई थी।

पति का पलटवार, कहा— “सुधा मुझे किन्नर कहती थी”

वहीं, पति संजय रघुवंशी ने अपनी सफाई में कहा कि सुधा उस पर झूठे आरोप लगाती थी और उसे “किन्नर” कहकर अपमानित करती थी। घटना वाली रात वह रात 12 बजे तक किसी से फोन पर बात कर रही थी, जिस पर दोनों के बीच बहस हुई। संजय ने यह भी दावा किया कि एक दिन पहले उसने सुधा के पास चाकू देखा था और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी कोणों से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

Read Moe  : Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन-रूस युद्ध पर ट्रंप का सक्रिय मध्यस्थता प्रयास, पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात अभी टली

 

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.