Ambikapur News Update : अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। नेशनल हाईवे-130 पर ग्राम जोगीबांध के पास बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आज सोमवार को चक्का जाम कर दिया है। हादसे में तीन महिलाओं की मौत से आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब चार घण्टे तक चला चक्काजाम खत्म हुआ।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिठ्ठीकला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे चल रही चार महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।
हादसे के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-130 पर जोगीबांध के पास चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच टायर जलाकर अपना विरोध जताया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही।
ग्रामीणों की मुख्य मांग मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दी गई है, लेकिन ग्रामीण इसे अपर्याप्त बताते हुए अधिक मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।
मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास लगातार जारी है। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द जाम खत्म कर यातायात बहाल कराया जाए, वहीं ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिससे हालात संवेदनशील बने हुए हैं।
अपडेट
मुआवजे की मांग को लेकर किए गए चक्काजाम को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त करा लिया गया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम फागेश सिन्हा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने, 30 दिनों के भीतर चालान पेश करने, वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण, स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट लगाने जैसी मांगें रखीं। एसडीएम ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद करीब चार घंटे तक चला प्रदर्शन समाप्त हुआ और मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया गया।
Liver Health Tips : आज के दौर में लिवर से जुड़ी बीमारियाँ एक वैश्विक स्वास्थ्य…
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में अटूट…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Akshaya Tritiya: वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…
Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…
This website uses cookies.