NHM strike Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल ने पकड़ा जोर, विजय बघेल ने दिया समर्थन

NHM strike Chhattisgarh:  छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16,000 से अधिक कर्मचारी बीते दो हफ्तों से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इनमें नियमितीकरण, संविलियन, लंबित ग्रेड पे और 27% वेतन वृद्धि जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। आंदोलन का असर अब राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ़ दिखाई देने लगा है।

ads

त्योहारी सीजन में हड़ताल बनी चुनौती

त्योहारों के इस सीजन में जब आमतौर पर लोग अपने घरों में परिवार के साथ समय बिताते हैं, NHM के हजारों कर्मचारी धरना स्थलों पर डटे हुए हैं। आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी भी बड़ी संख्या में देखी जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में लगे इन कर्मियों ने बताया कि उन्होंने मजबूरी में यह रास्ता चुना है, क्योंकि वर्षों से मांगों को अनसुना किया जा रहा है।

ads

विजय बघेल ने दिया समर्थन

इस बीच भाजपा सांसद विजय बघेल ने कर्मचारियों की मांगों को “न्यायोचित” करार देते हुए कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इस विषय पर चर्चा करेंगे। उनके इस बयान के बाद आंदोलन को नया बल मिला है, लेकिन सियासत भी तेज हो गई है।

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने घोषणा पत्र में इन मांगों को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन अब मुंह मोड़ रही है। उन्होंने कहा कि “सरकार बनने के बाद वादे भूल जाना, जनता और कर्मचारियों के साथ धोखा है।”

आंदोलन ने पकड़ा ज़ोर

कोण्डागांव, राजनांदगांव, बिलासपुर समेत कई जिलों में कर्मचारी कैंडल मार्च, मशाल रैली और नारेबाजी कर रहे हैं। कोण्डागांव NHM यूनिट ने शनिवार को डीएनके मैदान से लेकर अंबेडकर चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान “मांगे पूरी करो या कुर्सी छोड़ो” जैसे नारे गूंजते रहे। NHM संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा, “अब तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।”

स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट

आंदोलन का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल, डोर-टू-डोर जांच, और अस्पतालों की OPD सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। आंगनबाड़ी, ANM, और मितानिन कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को खासा नुकसान हो रहा है। NHM कर्मचारियों की हड़ताल अब केवल सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दा नहीं, बल्कि एक राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुकी है। एक तरफ भाजपा सांसद का समर्थन है, दूसरी ओर कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप। अब सवाल यह है कि सरकार कब तक चुप्पी साधे रखेगी और क्या स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली के लिए जल्द कोई समाधान निकलेगा?

Read More  : Fake IB Officer Arrested: फर्जी आईबी अधिकारी बनकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था युवक, चेकिंग में हुआ गिरफ्तार

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.