बकरे के मटन को लेकर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाले पर घटना के छह दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

प्रतापपुर (thetarget365)। रमकोला थाना अंतर्गत ग्राम घुई में 21 जुलाई को बकरे के मटन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर टांगी से प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोप है कि जब स्वजन गंभीर रूप से घायल युवक भरत यादव को लेकर रमकोला थाने में रिपोर्ट करने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने पहले घायल का इलाज करवाओ बाद में रिपोर्ट लिखेंगे बोल कर थाने से चलता कर दिया। जिसके बाद स्वजन घायल युवक को इलाज के लिए रमकोला से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में लाकर भर्ती किए। फिर मामले की शिकायत दर्ज कराने प्रतापपुर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने स्वजनों से घटना का संपूर्ण विवरण लेते हुए जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए मामला रमकोला पुलिस को तो सौंप दिया पर घटना का संपूर्ण विवरण प्राप्त कर लेने के छह दिन बाद भी रमकोला पुलिस ने हमला करने वाले ग्रामीण पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
स्वजनों ने प्रतापपुर थाने में की गई रिपोर्ट में बताया है कि बारिश न होने से परेशान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय परंपरा के अनुसार गांव में बारिश के जल्द आगमन के लिए 21 जुलाई को ग्राम घुई में मेंढक मेंढकी के विवाह का आयोजन किया गया था। बारात पास के ही बरपटिया गांव से आई हुई थी। बारातियों एवं घरातियों के लिए बकरे का मटन पकाया गया था। विवाहोपरांत शाम को जब सभी लोग अपने अपने घर जाने लगे तो गांव का ही गोपाल यादव पिता राम‌औतार बकरे के मटन को घर ले जाने के लिए टिफिन में पैक करने लगा। जिस पर भरत यादव पिता हुलास राम 27 वर्ष व अन्य ग्रामीणों ने उससे कहा कि मटन तो भरपेट खा चुके हो तो अब अतिरिक्त मटन को घर क्यों ले जा रहे हो। यह सुनकर गोपाल यादव भड़क कर गाली गलौज करने लगा जिस पर भरत यादव ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने भरत यादव के ऊपर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया। टांगी के वार से भरत यादव की बाईं आंख के ऊपर मौजूद सिर का हिस्सा फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे घायल अवस्था में ही लेकर रमकोला थाने में रिपोर्ट करने पहुंचे थे पर थाना प्रभारी ने पहले घायल का इलाज करवाओ बोलकर थाने से वापस भेज दिया था। जिसके बाद स्वजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचे और घटना की रिपोर्ट प्रतापपुर थाने में दर्ज कराई।

स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर के चिकित्सकों ने टांगी के वार से फटे युवक के सिर में टांके लगाकर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया था। जहां चिकित्सकों ने उसके सिर का सीटी स्कैन कर जांच से संबंधित समस्त रिपोर्ट पुलिस को सौंपने की बात कही है।

इस संबंध में प्रतापपुर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने बताया कि स्वजनों की रिपोर्ट पर घायल युवक का मुलाहिजा करा जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए मामला रमकोला पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले को लेकर रमकोला थाना प्रभारी प्रमोद किस्पोट्टा से भी संपर्क किया गया था पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इधर स्वजनों का कहना है कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी हमला करने वाला युवक गांव में खुलेआम घूम रहा है पर रमकोला पुलिस है कि कार्रवाई करने का नाम नहीं ले रही।

thetarget365

Recent Posts

RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती, आज से करें ऑनलाइन आवेदन

RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

2 minutes ago

Bilaspur Fuel Crisis: बिलासपुर में ईंधन संकट की अफवाह, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, कलेक्टर ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक

Bilaspur Fuel Crisis:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल…

7 minutes ago

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना में बिना परीक्षा सीधे भर्ती! जानें TES 56 के लिए क्या है योग्यता

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…

31 minutes ago

Pakistan Panda Bond : कंगाली के बीच पाकिस्तान का नया दांव, चीन के बाजार में पहली बार जारी किया पांडा बॉन्ड

Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…

40 minutes ago

Organic Farming Craze : गांवों में ऑर्गेनिक खेती का बढ़ता क्रेज, रसायनों को छोड़ अब सेहत और शुद्धता पर किसानों का जोर

Organic Farming Craze : भारतीय ग्रामीण अंचलों में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों में एक क्रांतिकारी…

45 minutes ago

BRICS Meeting : ब्रिक्स बैठक में ईरान का अमेरिका पर तीखा प्रहार, ‘कूड़ेदान में जाएगी पश्चिमी दादागिरी’

BRICS Meeting  : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश…

49 minutes ago

This website uses cookies.