छत्तीसगढ़

अब आसान होगा नवारायपुर पहुंचना, रायपुर-अभनपुर मेमू ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर@thetarget365 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर होंगे। इस दौरान वे बिलासपुर में कार्यक्रम में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर हसौद- केंद्री- अभनपुर नई रेल लाइन का लोकार्पण करेंगे। मंदिर हसौद- केंद्री- अभनपुर बनकर तैयार हो चुका है। ऐसे में अब नवारायपुर आने-जाने वालों को काफी आसानी होगी।

बता दें कि अभनपुर स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है और यहां ट्रेन का सफल ट्रायल भी रन हो चुका है। मेमू ट्रेन की सौगात मिलने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी आसानी होगी। 31 मार्च से यह ट्रेन नियमित संचालित की जाएगी। यह ट्रेन सुबह और शाम के समय चलाई जाएगी,रेलेव के सूत्रों के अनुसार इसका किराया सिर्फ 10 रुपए रखा जाएगा।

 

Recent Posts

CG Freedom of Religion Bill 2026 पर धीरेंद्र शास्त्री का धर्मांतरण और घर वापसी पर बड़ा बयान, सियासी पारा गर्म

CG Freedom of Religion Bill 2026  : छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को…

1 hour ago

Naxal Surrender : बंदूक छोड़कर पहुंचे भूखे नक्सली, जवानों ने थाली सजाकर खिलाया खाना, फिर हुआ सरेंडर

Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से मानवता और कर्तव्यबोध की एक…

1 hour ago

This website uses cookies.