अपराध

NSUI leader arrested : ओडिशा में महिला हिंसा को लेकर बवाल, कांग्रेस छात्र नेता पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी NSUI अध्यक्ष गिरफ्तार

NSUI leader arrested : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने राज्य की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के राज्य अध्यक्ष पर एक इंजीनियरिंग छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसे रात्रि भोजन के बहाने एक होटल में बुलाया और नशा मिला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के तुरंत बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस कार्रवाई तेज, जांच जारी

भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता ने बताया कि घटना मार्च माह की है, लेकिन अब उसने हिम्मत जुटाकर रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण सहित अन्य जरूरी प्रक्रियाएं तेज़ी से पूरी की हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पीड़िता का दावा: जान-पहचान का फायदा उठाया

शिकायत के अनुसार, आरोपी छात्र नेता पूर्व से पीड़िता का परिचित था। उसने होटल में आमंत्रित कर उसे शीतल पेय पदार्थ पिलाया, जिसमें संभवतः नशीला पदार्थ मिलाया गया था। कुछ ही मिनटों में पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद होटल के कमरे में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

राज्य में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, बढ़ रहे हैं गंभीर मामले

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब ओडिशा में महिला हिंसा की कई घटनाएं लगातार चर्चा में हैं। पिछले शनिवार को एक 15 वर्षीय छात्रा को तीन अज्ञात युवकों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। वह लड़की अपने दोस्त के घर से लौट रही थी, जब उस पर हमला हुआ। फिलहाल लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

बालासोर की घटना ने भी मचाया था हड़कंप

इसके पहले 12 जुलाई को बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज की एक छात्रा ने कॉलेज प्रिंसिपल के घर के सामने खुद को आग लगा ली थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि कॉलेज में यौन उत्पीड़न की लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह घटना राज्यभर में महिला सुरक्षा पर गंभीर बहस को जन्म दे चुकी है।

राजनीतिक घमासान तेज

इन घटनाओं को लेकर विपक्षी कांग्रेस और बीजेडी, भाजपा शासित ओडिशा सरकार पर कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है, और महिलाओं की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। वहीं, इस बार आरोपी कांग्रेस छात्र नेता होने के कारण भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

NSUI पर सवाल

भाजपा प्रवक्ताओं ने कांग्रेस से पूछा कि जब उनके खुद के छात्र नेता पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं तो वह भाजपा सरकार को नैतिकता का पाठ क्यों पढ़ा रही है? साथ ही, भाजपा ने मांग की है कि कांग्रेस को आरोपी नेता को पार्टी से तत्काल निष्कासित करना चाहिए और पीड़िता को न्याय दिलाने में सहयोग करना चाहिए।

भरोसा डगमगाया

ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और अब छात्र संगठनों से जुड़े नेताओं पर लगते आरोपों ने समाज और राजनीति दोनों को झकझोर कर रख दिया है। आने वाले समय में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से संवेदनशील साबित हो सकता है, विशेषकर जब राज्य में महिला सुरक्षा की गंभीरता से समीक्षा की जरूरत है।

सवाल ये उठता है कि क्या ओडिशा सरकार इन घटनाओं से सबक लेगी और महिला सुरक्षा को वाकई में नीतिगत प्राथमिकता बनाएगी? और क्या राजनीतिक दल अपने संगठनों में जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देंगे? फिलहाल जनता दोनों से स्पष्ट और ठोस जवाब चाहती है।

Read More : Priya Saroj paddy farming : धान की रोपाई करती नजर आईं सांसद प्रिया सरोज, PDA की उपलब्धियों को बताया; सादगी की हो रही सराहना

Thetarget365

Recent Posts

Vijay CM Oath : कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय, राज्यपाल से मिली औपचारिक अनुमति।

Vijay CM Oath :  तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…

11 hours ago

Ambikapur Skeleton Case : 6 साल से लापता युवक युवती का मिला कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी

Ambikapur Skeleton Case : छत्तीसगढ़ के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने…

11 hours ago

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु में विजय की ताजपोशी पर सस्पेंस, राज्यपाल से मुलाकात टली और लंबा हुआ इंतजार

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता के शीर्ष तक पहुँचने का सफर…

13 hours ago

iPhone 17 Pro Max : फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 17 प्रो मैक्स पर बंपर ऑफर, मात्र इतनी कीमत में लाएं घर

iPhone 17 Pro Max : अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे…

13 hours ago

Chirmiri Ram Katha : चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, तैयारियों की समीक्षा हेतु हुई बड़ी बैठक

Chirmiri Ram Katha :  छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में भक्ति और आध्यात्म का एक बड़ा सैलाब…

13 hours ago

Ambikapur Online Betting : सरगुजा में ऑनलाइन सट्टे ने ली कारोबारी की जान, कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने की आत्महत्या

Ambikapur Online Betting : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना…

13 hours ago

This website uses cookies.