छत्तीसगढ़

रायपुर में ओडिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धोख़ाधड़ी मामले में फरार कारोबारी की गिरफ्तारी, लोगों ने समझा अपहरण

रायपुर@thetarget365 : ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे कारोबारी गोविंद सिंघानिया को झारसुगुड़ा पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी स्थित श्री शिवम् शोरूम के पास हुई इस गिरफ्तारी के दौरान अफवाह फैल गई कि किसी कारोबारी का अपहरण हो गया है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर रायपुर की सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बाद में झारसुगुड़ा और रायपुर पुलिस के बीच समन्वय स्थापित होने पर स्थिति स्पष्ट हो सकी कि यह अपहरण नहीं बल्कि विधिसम्मत गिरफ्तारी थी।

 

जानकारी के मुताबिक, झारसुगुड़ा पुलिस की सात सदस्यीय टीम आरोपी की तलाश में रायपुर पहुंची थी। कार्रवाई से पहले रायपुर पुलिस को सूचित नहीं किए जाने के कारण भ्रम की स्थिति बनी और लोगों ने इसे अपहरण समझ लिया। गिरफ्तारी के बाद गोविंद सिंघानिया को झारसुगुड़ा पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई। मामला उजागर होने के बाद अब इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए कार्रवाई करना कितना उचित था।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए राज्यों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है।

Recent Posts

Al Aqsa Mosque Closure: अल अक्सा मस्जिद बंदी पर भड़का अरब जगत, इजरायल के फैसले से लैटिन अमेरिका तक तनाव

Al Aqsa Mosque Closure: मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी भीषण संघर्ष और इजरायली प्रधानमंत्री…

42 seconds ago

The 50 Grand Finale: शिव ठाकरे ने मिस्टर फैजू को पछाड़ा, क्या ‘मराठी मानुस’ ने जीत ली है ट्रॉफी?

The 50 Grand Finale: भारतीय रियलिटी टीवी की दुनिया में इस वक्त 'द 50' (The…

6 minutes ago

Trump Targets Cuba: ईरान के बाद अब क्यूबा ट्रंप के निशाने पर, लैटिन अमेरिका में मचेगी भारी खलबली

Trump Targets Cuba: अमेरिकी राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प…

9 minutes ago

Chhattisgarh Weather: भीषण गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और बढ़ते पारे से…

22 minutes ago

CG 12th Hindi Paper Leak: छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर लीक का दावा, व्हाट्सएप पर प्रश्न वायरल, पुलिस ने की एफआईआर।

CG 12th Hindi Paper Leak: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड की…

47 minutes ago

Bastar Surprise Inspection: बस्तर में सरकारी योजनाओं पर प्रशासन सख्त, अब हर हफ्ते होगा हॉस्टलों का औचक निरीक्ष

Bastar Surprise Inspection: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सरकारी सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित…

51 minutes ago

This website uses cookies.