Bhavish Aggarwal : ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भाविश अग्रवाल एक बड़ी कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। बेंगलुरु पुलिस ने कंपनी के एक इंजीनियर की आत्महत्या के मामले में भाविश अग्रवाल और सीनियर एग्जीक्यूटिव सुब्रत कुमार दास के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला मृतक के भाई की शिकायत और एक 28 पन्नों के सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज किया है।
28 पन्नों के सुसाइड नोट में नाम ओला इलेक्ट्रिक में 2022 से इंजीनियर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय के. अरविंद ने 28 सितंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। अरविंद के भाई के मुताबिक, आत्महत्या से पहले लिखे गए 28 पन्नों के सुसाइड नोट में भाविश अग्रवाल और अन्य अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न (Mental Harassment) करने और सैलरी व इंसेंटिव नहीं देने का गंभीर आरोप लगाया गया है। एफआईआर के अनुसार, मृतक अरविंद ने सुसाइड नोट में साफ तौर पर लिखा है, “मैं चाहता हूं कि भाविश अग्रवाल को पुलिस सजा दे और मुझे न्याय मिले।”
शुरुआत में दर्ज हुआ था अननेचुरल डेथ का केस डीसीपी अनिता बी. हड्डननावर ने बताया कि शुरुआत में यह मामला ‘अननेचुरल डेथ’ के रूप में दर्ज किया गया था। हालांकि, सुसाइड नोट सामने आने और मृतक के भाई की शिकायत के बाद, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत भाविश अग्रवाल और सुब्रत कुमार दास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मौत के बाद अकाउंट में आए ₹17 लाख अरविंद के भाई ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की मौत के ठीक दो दिन बाद, 30 सितंबर को उनके बैंक खाते में NEFT के माध्यम से ₹17,46,313 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। जब उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से इस राशि के बारे में पूछा, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, बल्कि उन्हें एचआर से संपर्क करने को कहा गया।
इस संवेदनशील मामले पर फिलहाल भाविश अग्रवाल या ओला इलेक्ट्रिक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More : Bihar Elections 2025: JMM का ‘धोखे’ का आरोप, महागठबंधन से किनारा!
DC vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…
Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
This website uses cookies.