छत्तीसगढ़

सियासी वार-पलटवार के बीच दिवाली पर ‘मायूस’ लौटे Bhupesh Baghel, बेटे से जेल में मुलाकात की नहीं मिली अनुमति

Bhupesh Baghel : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल को दिवाली के मौके पर अपने बेटे चैतन्य बघेल से जेल में मुलाकात करने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद वह मायूस होकर लौट आए। प्रशासन के इस फैसले को लेकर बघेल ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनके बयान को ‘राजनीतिक हथकंडा’ करार दिया है।

त्योहार पर भी ‘अमानवीयता’ का आरोप

मीडिया से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा, “मेरा बेटा जेल में है। जेल में ईद, दिवाली, होली जैसे त्योहारों पर कैदियों को उनके रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति होती है। लेकिन मुझे आज (दिवाली पर) अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा। यही नहीं, अन्य कैदियों के रिश्तेदारों को भी मिलने से रोका जा रहा है।” उन्होंने जेल प्रशासन के इस रवैये को अमानवीय बताया।

एक्स पर पीएम मोदी और शाह को घेरा

पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा निशाना साधा।उन्होंने लिखा, “दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था। पर दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है। आज दीवाली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है। बहरहाल, सबको दीवाली की शुभकामनाएं।”

भाजपा का पलटवार: ‘राजनीतिक हथकंडा’

भूपेश बघेल के इस पोस्ट के तुरंत बाद छत्तीसगढ़ भाजपा ने इसे राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्योहार के दिन भी सहानुभूति बटोरने के लिए राजनीति कर रहे हैं।

शराब घोटाला: जमानत खारिज, जेल में दिवाली

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई, 2025 को उनके जन्मदिन पर भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। चैतन्य पर 2,000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर आरोप है। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उनकी न्यायिक हिरासत 29 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है, जिसके चलते उनकी दिवाली जेल में ही मन रही है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहले ही उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुका है। पिता-पुत्र की इस मुलाकात को रोक दिया जाना, छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर गया है।

Read More : Bhavish Aggarwal : ओला इलेक्ट्रिक के CEO भाविश अग्रवाल पर ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ का केस, सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

Thetarget365

Recent Posts

DC vs RR : दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

DC vs RR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…

1 hour ago

Strait of Hormuz Reopening : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा बातचीत प्रस्ताव

Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…

3 hours ago

NCB Drug Bust : मुंबई में कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश, 1745 करोड़ की ड्रग्स जब्त, एनसीबी की बड़ी सफलता

NCB Drug Bust :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…

3 hours ago

Raja Shivaji Box Office : बॉक्स ऑफिस पर शिवाजी महाराज की आंधी, क्या यह बनेगी 200 करोड़ी फिल्म?

Raja Shivaji Box Office :  मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…

4 hours ago

SECR Cancelled Trains : बिलासपुर रेलवे जोन की 18 ट्रेनें रद्द, गोंदिया और भाटापारा में विकास कार्य से यात्री परेशान

SECR Cancelled Trains :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…

4 hours ago

This website uses cookies.