Balrampur dam burst: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुराना बांध टूटा, चार घर बहे, दो की मौत, 6 अब भी लापता

Balrampur dam burst: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के तातापानी से सटे लुत्तीसढ़सा गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे भीषण बांध हादसा हुआ, जब 1981 में बना मिट्टी का बांध टूट गया। इस हादसे में चार घर पानी की चपेट में बह गए और 8 लोग बहकर लापता हो गए, जिनमें से अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्रशासन, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लापता 6 लोगों की तलाश जारी है।

ads

भारी बारिश के चलते हादसा

बलरामपुर जिले में बीते दो दिनों से लगातार तेज़ बारिश हो रही है, जिसके कारण लुत्तीसढ़सा का पुराना मिट्टी का बांध ओवरफ्लो होकर टूट गया। रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच बांध की मेड फटने लगी और देखते ही देखते बांध का सारा पानी निचले इलाकों की ओर बह गया। पानी का तेज़ बहाव इतना था कि चार घर बह गए और उसमें मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

Adst

बाढ़ में बहे सास-बहू का शव बरामद कर लिया गया है।

बह गए परिवार, दो की लाश मिली

प्रभावित घरों में रहने वाले रामवृक्ष खैरबार, उसकी पत्नी बतसिया (60), बेटा गणेश खैरबार, बहू रजंती (26), दूसरी बहू और रजंती के दो छोटे बच्चे इस हादसे में बह गए। अब तक बतसिया और रजंती के शव झाड़ियों में फंसे हुए मिले हैं। वहीं, रामवृक्ष खैरबार किसी तरह बच निकले हैं लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। गणेश, उसकी भाभी और दो बच्चों सहित 6 लोग अब भी लापता हैं। घटना में एक अन्य ग्रामीण भी बह गया है, जिसकी तलाश जारी है।

रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, कलेक्टर राजेंद्र कटारा और एसपी वैभव बैंकर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात से शुरू हो गया था, जो अभी भी जारी है। प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों का इलाज बलरामपुर जिला अस्पताल में जारी है, जहां तीन अन्य ग्रामीणों को भर्ती किया गया है।

Adst

फसल और मवेशियों का भी नुकसान

बांध टूटने से आई अचानक बाढ़ ने न सिर्फ लोगों की जान ली, बल्कि सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान, टमाटर और सब्जियों की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। कई मवेशी भी बह गए हैं, जबकि कुछ की मौत खूंटे में बंधे-बंधे ही हो गई।

झाड़ियों में फंसा मिला बुजुर्ग महिला का शव।

अन्य बांध भी खतरे में, प्रशासन सतर्क

बलरामपुर जिले में इस मानसून में अब तक औसत से 59% अधिक बारिश दर्ज की गई है। इससे अन्य बांध भी लबालब भर गए हैं और नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने पुराने बांधों के नीचे बसे गांवों को सतर्क कर दिया है और अलर्ट मोड पर राहत टीमों को तैनात कर दिया गया है।

लुत्तीसढ़सा में हुआ यह बांध हादसा छत्तीसगढ़ में मानसून की मार का बड़ा उदाहरण है। प्रशासन को चाहिए कि पुराने बांधों की तकनीकी जांच और मरम्मत समय पर कराई जाए, ताकि ऐसे हादसे भविष्य में टाले जा सकें। फिलहाल, लापता लोगों की तलाश और राहत कार्यों में प्रशासन और ग्रामीणों की मुस्तैदी ज़ारी है।

Read More : Jashpur Accident : जशपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से 3 की मौत, 25 से अधिक घायल

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.