प्रतापपुर @thetarget365 रात के समय खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले चार आरोपियों में से प्रतापपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस संबंध में ग्राम अमनदोन थाना प्रतापपुर निवासी प्रार्थी आजाद अंसारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा बताया कि ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईडी 1586 को ट्रक ड्राईवर 30 व 31 अगस्त की मध्य रात्रि में पोड़ी मोड़ ढाबा के पास रोड किनारे खड़ा करके ट्रक में सो रहा था। इसी दौरान रात्रि करीब 2:30 बजे प्रार्थी अपने साथी के साथ अपने ट्रक को देखने पोड़ी मोड़ गया तो देखा कि ट्रक के सामने एक स्कार्पियों वाहन खड़ी है तथा दो लोग ट्रक के डीजल टंकी को तोड़कर पाईप से डीजल चोरी कर डब्बे में भर रहे हैं। जिन्हें पकड़ने का प्रयास किए तो स्कार्पियों में बैठे दो अन्य व्यक्ति तो गाड़ी लेकर भैंसामुड़ा की ओर भाग गए व डीजल चोरी कर रहे व्यक्ति भी पाईप व डब्बा छोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर एक व्यक्ति धमेन्द्र लोनी पिता अछत लाल लोनी ग्राम सीलपुर कोतमा, मध्यप्रदेश को पकड़ा पर वह मौका पाकर भाग निकला। डीजल टैंक चेक करने पर पता चला कि करीब 50 लीटर डीजल चोरी कर ले गए हैं।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 223/24 धारा 305(सी), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर एमआर आहिरे ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोतमा-अनूपपुर रवाना हुई और मुखबीर की सूचना एवं तकनीक की मदद से आरोपी धर्मेन्द्र लोनी को पकड़ा। पूछताछ पर उसने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर स्कार्पियों वाहन से आकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी में प्रयोग किए पेचकश व हथौड़ी जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में फरार चल रहे आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई हरिशंकर तिवारी, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, भूपेन्द्र पोर्ते, आरक्षक राजेश तिवारी, भीमेश आर्मो, अवधेश कुशवाहा, इन्द्रजीत सिंह, निरंजन एक्का व जयप्रकाश पन्ना सक्रिय रहे।
Liver Health Tips : आज के दौर में लिवर से जुड़ी बीमारियाँ एक वैश्विक स्वास्थ्य…
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में अटूट…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Akshaya Tritiya: वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…
Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…
This website uses cookies.