Oplus_0
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले में सीतापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की इस घटना में 6 नाबालिग सहित एक युवक शामिल है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सरगुजा जिले की रहने वाली 8वीं की एक छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ 01 सितंबर रविवार को पड़ोस के जिले जशपुर के साप्ताहिक बाजार गई हुई थी। शाम को बाजार से लौटते वक्त रास्ते में 03 नाबालिग लडकों ने तीनों को रोक लिया और अपने साथ चलने को कहा।
तीनों नाबालिगों में एक किशोरी के पहचान का था, जिस कारण तीनों उनके साथ सुनसान जगह पर चले गये। जिसके बाद उन तीनों नाबालिग के पहचान के और 04 लोग उस जगह पहुंच गये। जिसके बाद तीन नाबालिगों नें 8वीं की छात्रा के साथ संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। बाकि चार लोगों ने अन्य दो सहेलियों को अपने साथ रोक लिया। तीनों नाबालिगों ने मिलकर जबरन छात्रा के साथ संबंध बनाया और घटना को अंजाम देने के बाद वहां से उसे छोड़ फरार हो गये।
इधर गैंग रेप के बाद किशोरी अपने सहेलियों के साथ घर पहुंची। अपने साथ हुए घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने अपनी बेटी के साथ थाने पहुंच कर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0/24 धारा 70(2), 126(2) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(छ), 6 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पूरा मामला जशपुर जिले का होने के कारण सरगुजा पुलिस ने शुन्य में मामला दर्ज कर संबंधित जशपुर के थाने में तत्काल इसकी जानकारी दी। जिसके बाद जशपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 6 अपचारी बालक व एक युवक समेत सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 6 अपचारी बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह व एक युवक को जेल भेज दिया है।
Sonia Gandhi News: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में नाम…
Strait of Hormuz Closed : ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा गतिरोध एक बार…
PM Modi Address : महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की राजनीति में मचे घमासान…
Women Reservation Bill : संसद के विशेष सत्र में उस समय एक ऐतिहासिक गतिरोध पैदा…
US Iran Tension 2026 : ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता…
Healthy Gut Summer : तपती गर्मी और उमस भरे मौसम का सबसे बुरा असर हमारे…
This website uses cookies.