आकाशीय बिजली की चपेट में आये एक व्यक्ति व बैल की मौत, 03 लोग घायल

भैयाथान @thetarget365 सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत कुसमुसी, बस्कर व कुर्रीडीह के 04 ग्रामीण व एक बैल आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। आकाशीय बिजली से एक व्यक्ति सहित बैल की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत नाजुक और दो युवक आकाशीय बिजली के झटके से प्रभावित हुए हैं।

जानकारी अनुसार भैयाथान के ग्राम कुसमुसी निवासी नानसाय अपने बैल को चरा रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली ने दोनो को अपने चपेट मे ले लिया, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम बस्कर निवासी रामलखन 60 वर्ष अपने घर का दरवाजा बंद कर रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से बेहोश हो गया। जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान लेकर पहुंचे, जहां पीड़ित का उपचार जारी है। ग्राम कुरीडीह निवासी दो युवक राकेश व सहाल सिंह घर में बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली के चपेट में आने से गिर गए और दोनो का पैर सूज गया। दोनों युवकों को हॉस्पिटल लाया गया व प्राथमिक उपचार कर छुट्टी कर दिया गया है।

thetarget365

Recent Posts

Congress Candidate List : कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की सूची की जारी, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी संभालेंगे मोर्चा

Congress Candidate List : पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी पारा अपने चरम पर पहुँच…

42 seconds ago

Assam Election : असम चुनाव के लिए कांग्रेस की ‘पांच गारंटी’, महिलाओं को बिना शर्त कैश और 25 लाख के स्वास्थ्य बीमा का बड़ा वादा

Assam Election :  असम विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज…

10 minutes ago

Gujarat Politics : राहुल गांधी का गुजरात सरकार पर प्रहार, कहा- दलित-आदिवासी उत्पीड़न और ऊना कांड पर मांगा न्याय

Gujarat Politics : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार,…

14 minutes ago

This website uses cookies.