One woman 15 Husbands: एक बीवी, 15 पति! पंजाब से इंग्लैंड तक फैला चौंकाने वाला इमिग्रेशन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

One woman 15 Husbands: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी चौंकाने वाली कहानी वायरल हो रही है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यह मामला पंजाब के राजपुरा के आलमपुर गांव से जुड़ा है, लेकिन इसकी गूंज इंग्लैंड तक सुनाई दी है। एक महिला की एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 15 अलग-अलग पुरुषों से “कागज़ों पर शादी” का मामला सामने आया है। इस फ्रॉड की वजह से न केवल एक परिवार बर्बाद हो गया, बल्कि इमिग्रेशन सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ads

क्या है पूरा मामला?

आलमपुर गांव के रहने वाले भिंदर सिंह इंग्लैंड में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहना चाहते थे। उनकी पत्नी पहले से इंग्लैंड में रह रही थी और उसने पति-बेटे के लिए स्पॉन्सरशिप भेजी थी। भिंदर ने एक इमिग्रेशन एजेंसी की मदद से वीजा के लिए अप्लाई किया, लेकिन कुछ ही दिनों में उन्हें झटका लगा।

ads

जब उन्हें बताया गया कि उनका वीजा रिजेक्ट हो गया है, तो बात यहीं नहीं रुकी। पता चला कि इंग्लैंड में उनकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि सरकारी रिकॉर्ड में उसकी शादी 15 अलग-अलग पुरुषों से पाई गई है। भिंदर को पहले यह मजाक लगा, लेकिन जब गिरफ्तारी की पुष्टि हुई तो पूरा परिवार सदमे में चला गया।

कैसे हुआ इतना बड़ा फ्रॉड?

दरअसल, इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे एक इमिग्रेशन कंपनी का हाथ है। उसी कंपनी ने भिंदर और उसकी पत्नी के असली डॉक्यूमेंट्स का गलत इस्तेमाल कर 15 और युवकों को इंग्लैंड भिजवाया। इन सभी युवकों को कागज़ों में उस महिला का पति दिखाया गया, जिससे उन्हें वीजा मिल सके। यह घोटाला सामने आने के बाद भिंदर सिंह ने राजपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर बना मजाक, उठे सवाल

इस घटना ने इंटरनेट पर मीम्स और चटकारे लेने वालों की बाढ़ ला दी है। एक यूजर ने लिखा, “15 पति? बहन जी के पास तो क्रिकेट टीम भी पूरी है और एक्स्ट्रा प्लेयर भी।” एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “मुझे तो एक गर्लफ्रेंड नहीं मिली, और यहां एक महिला के 15 पति? भगवान भी क्या न्याय करता है!” हालांकि कुछ लोग गंभीर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “महिला तो मोहरा है, असली गुनहगार तो वो फर्जी इमिग्रेशन एजेंट हैं जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

यह मामला महज शादी और रिश्तों का नहीं, बल्कि इमिग्रेशन सिस्टम में सेंध लगाने का बड़ा उदाहरण है। जहां एक तरफ भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ, वहीं दूसरी ओर देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि असली दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Read More  : Delhi Police Marriage Case: दिल्ली पुलिस में भर्ती होते ही पत्नी ने छोड़ा पति, कोर्ट पहुंचा मामला, धोखा या दबाव में की गई शादी?

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.