ताज़ा खबर

Operation Mahadev India : पहलगाम हमले में पाकिस्तानी भूमिका साबित: ऑपरेशन महादेव के बाद भारत के हाथ लगे पुख्ता सबूत

Operation Mahadev India :  22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान की सीधी संलिप्तता की पुष्टि हो गई है। 28 जुलाई को ‘ऑपरेशन महादेव’ में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पाकिस्तान के नागरिकों के रूप में हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने पहली बार हमलावरों की पाकिस्तानी राष्ट्रीयता से जुड़े ठोस दस्तावेज और डिजिटल सबूत हासिल किए हैं।

बायोमेट्रिक डेटा और दस्तावेजों से हुई पहचान

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को तीनों आतंकियों का बायोमेट्रिक डेटा, पाकिस्तान के दस्तावेज, NDRA रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और पहलगाम हमले के बाद दाचीगाम-हरवान जंगल में छिपे हुए थे, जहां सुराग मिलने पर भारतीय बलों ने उन्हें मार गिराया।

नाम और पहचान: लश्कर के शीर्ष आतंकी निकले हमलावर

मारे गए आतंकियों की पहचान फैजल जट्ट उर्फ सुलेमान शाह, अबू हमजा उर्फ अफगान और यासिर उर्फ जिब्रान के रूप में हुई है। तीनों लश्कर के ए-ग्रेड शूटर और कमांडर थे। उनके कपड़ों, सामान और डिजिटल उपकरणों से पाकिस्तान की नागरिकता के स्पष्ट संकेत मिले हैं, जिसमें वोटर स्लिप, सैटेलाइट फोन डेटा और GPS लॉग शामिल हैं।

पाकिस्तानी वोटर ID और NDRA से मिले लिंक

सुलेमान शाह और अबू हमजा के पास से पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा जारी लेमिनेटेड वोटर स्लिप बरामद हुई हैं। इनमें लाहौर (NA-125) और गुजरांवाला (NA-79) की पहचान है। साथ ही NDRA डेटा में उनके फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन और परिजनों के नाम भी दर्ज थे, जो उन्हें चंगा मंगा (पंजाब, पाकिस्तान) और POK के रावलकोट के पास कोइयन गांव से जोड़ते हैं।

चॉकलेट रैपर से लेकर हथियारों तक मिले पाक लिंक

सर्च ऑपरेशन में पाकिस्तान निर्मित कैंडीलैंड और चोकोमैक्स चॉकलेट के रैपर मिले। हमले में इस्तेमाल की गई 7.62×39 MM कारतूस और तीन एके-103 राइफलों के गोले भी बरामद हुए। साथ ही मारे गए आतंकियों के डीएनए प्रोफाइल पहलगाम में मिले खून के नमूनों से मेल खाते हैं, जो उनकी घटनास्थल पर उपस्थिति को प्रमाणित करते हैं।

2022 में की थी घुसपैठ, 21 अप्रैल को ली थी शरण

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ये आतंकी मई 2022 में गुरेज सेक्टर के जरिए भारत में घुसे थे। 21 अप्रैल को इन्होंने बैसरन घाटी के पास एक झोपड़ी में रात बिताई थी, जहां स्थानीय निवासी परवेज और बशीर अहमद जोथर ने इन्हें भोजन और आश्रय दिया था। अगले दिन यानी 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला अंजाम दिया।

सैटेलाइट फोन से पाकिस्तानी लश्कर ऑपरेशन चीफ से संपर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि हमले में इस्तेमाल हुआ हुवेई सैटेलाइट फोन (IMEI 86761204) इनमारसैट-4 F1 सैटेलाइट से जुड़ा था और इससे 22 अप्रैल से 25 जुलाई के बीच कई बार बातचीत की गई। जिनकी आवाज लश्कर-ए-तैयबा के साउथ कश्मीर ऑपरेशन प्रमुख साजिद सैफुल्लाह जट्ट से मिलती है।

जनाजे की फुटेज भी भारत के डोज़ियर में शामिल

हमले में मारे गए आतंकियों के परिजनों से लश्कर के रावलकोट प्रमुख रिजवान अनीस ने 29 जुलाई को मुलाकात की थी। उसी दिन उनके लिए गैबाना में जनाजे की नमाज आयोजित की गई, जिसकी फुटेज भी भारत सरकार ने अपने आधिकारिक डोज़ियर में शामिल कर ली है, जो पाकिस्तान की आतंकी भूमिका का एक और प्रमाण है।

Read More  : Trump warns India : डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत को दी सजा की धमकी

Thetarget365

Recent Posts

LPG Price Hike: 1 मई से गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम ₹261 बढ़े

LPG Price Hike:  मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…

46 minutes ago

Health Tips: भीगे हुए मुनक्के हैं सेहत का खजाना, कब्ज और हड्डियों की कमजोरी को कहें अलविदा

Health Tips:  ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…

48 minutes ago

India-Bangladesh Row: असम सीएम के बयान पर बांग्लादेश सख्त, भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर दर्ज कराया विरोध

India-Bangladesh Row:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…

51 minutes ago

Silent Killer: बिना किसी लक्षण के फेफड़ों को बर्बाद कर रहा है धूम्रपान, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…

55 minutes ago

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से शुरू होगी यात्रा, 19 मई तक करें आवेदन, जानें नियम और रूट

Kailash Mansarovar Yatra 2026:  शिव भक्तों और आध्यात्मिक साधकों के लिए एक बड़ी और सुखद…

1 hour ago

3 Idiots Fame Millimeter: राहुल कुमार ने तुर्की की फैन से रचाई शादी, 14 साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

3 Idiots Fame Millimeter:  राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म '3 इडियट्स' भारतीय सिनेमा…

1 hour ago

This website uses cookies.