Operation Southern Spear
Operation Southern Spear: साउथ अमेरिका के देश वेनेजुएला और अमेरिका के बीच तनाव लंबे समय से जारी है। इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे अब निर्णायक कदम उठाने के लिए तैयार हैं। उच्चस्तरीय सुरक्षा ब्रीफिंग्स और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों में अचानक वृद्धि के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि अमेरिका वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू कर सकता है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते अमेरिकी अधिकारियों ने ट्रंप को वेनेजुएला में सैन्य हस्तक्षेप से जुड़े विभिन्न विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाना है। बातचीत में सैन्य हमलों से लेकर सरकारी ढांचे को कमजोर करने तक कई विकल्प प्रस्तुत किए गए।
सीएनएन के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने पेंटागन की ओर से संचालित ‘ऑपरेशन सदर्न स्पीयर’ के तहत कैरेबियन में एक बड़ा सैन्य दल तैनात कर दिया है। इसमें दर्जनभर से अधिक युद्धपोत और 15,000 सैनिक शामिल हैं, जो अंतिम आदेश के इंतजार में हैं। ट्रंप ने भी पत्रकारों से कहा कि वे प्रवासियों और नशीली दवाओं की तस्करी को नियंत्रित करने के अपने प्रयासों में “महत्वपूर्ण निर्णय” के करीब हैं।
एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वे वेनेजुएला को लेकर “काफ़ी हद तक अपना निर्णय ले चुके हैं।” हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका अगला कदम क्या होगा। सीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया है कि रक्षा सचिव पीट हेगसेथ, संयुक्त प्रमुख जनरल डैन केन, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रंप को सैन्य विकल्पों के बारे में जानकारी दी है।
सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित कई उच्च अधिकारी गुरुवार को व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में ट्रंप से मिले। इन बैठकों में एयरस्ट्राइक से लेकर मादुरो शासन के प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाने जैसे सख्त विकल्पों पर भी चर्चा हुई। अमेरिकी योजनाओं में वेनेजुएला के सैन्य ठिकानों, सरकारी दफ्तरों और ड्रग तस्करी मार्गों को लक्ष्य करने की संभावनाएँ शामिल हैं।
स्थिति को और गंभीर बनाते हुए, अमेरिका ने अपना सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर. फोर्ड कैरेबियन में तैनात कर दिया है। इसके साथ ही दर्जनों युद्धपोत, क्रूजर, डेस्ट्रॉयर, एम्फिबियस असॉल्ट शिप और एक अटैक सबमरीन भी तैनात किए गए हैं। इन तैनातियों ने यह संकेत दिया है कि अमेरिका केवल दबाव बनाने की रणनीति पर नहीं, बल्कि संभावित सैन्य हस्तक्षेप की ठोस तैयारी में भी लगा हुआ है।अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच वेनेजुएला ने भी व्यापक सैन्य तैनाती का ऐलान कर दिया है। देश ने सैनिकों, हथियारों और आधुनिक उपकरणों की बड़े पैमाने पर मोबलाइजेशन की जानकारी दी है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है और संभावित सैन्य टकराव की आशंका गहरा गई है।
Read More: Utpanna Ekadashi: एकादशी व्रत का फल पाने के लिए इस विधि से करें पारण, न करें ये गलती!
Congo New Government : अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक अध्याय की शुरुआत…
Iran Crypto Freeze Trump : मध्य-पूर्व में युद्ध की लपटों को शांत करने के लिए…
Jeffrey Sachs World War 3 : दुनियाभर में अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध बुल्गारियाई…
West Bengal Election : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल…
Vaibhav Suryavanshi Century : क्रिकेट जगत को एक नया 'वंडर किड' मिल गया है। महज…
Kolkata Slum Fire : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से शनिवार को एक…
This website uses cookies.