YouTube AI tools: करोड़ों कमाने का मौका! YouTube क्रिएटर्स के लिए आए नए AI टूल्स, अब कंटेंट बनाना होगा और भी आसान

YouTube AI tools: अगर आप YouTube पर कंटेंट क्रिएटर हैं या बनने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपके लिए बड़ा मौका है। YouTube ने अपने वार्षिक इवेंट “Made on YouTube 2025” में कई नए AI-पावर्ड टूल्स का ऐलान किया है, जो कंटेंट बनाने से लेकर उसे प्रमोट करने तक की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और स्मार्ट बना देंगे। इन टूल्स की मदद से क्रिएटर्स अब ज्यादा प्रभावशाली वीडियो बना सकेंगे और अपनी कमाई में भी जबरदस्त बढ़ोतरी कर सकेंगे।

ads

जानिए YouTube के नए AI टूल्स के बारे में

Ask Studio

यह AI-पावर्ड चैट टूल है जो क्रिएटर्स के लिए एक वर्चुअल कंटेंट पार्टनर की तरह काम करेगा। क्रिएटर्स इससे सवाल पूछ सकते हैं जैसे – किस तरह की वीडियो ज्यादा चल रही हैं, एडिटिंग स्टाइल क्या होनी चाहिए, या कम्युनिटी में किस टॉपिक पर चर्चा हो रही है। यह टूल चैनल डेटा के आधार पर इनसाइट देगा।

Adst

Inspiration Lab

कंटेंट आइडियाज की कमी से जूझ रहे क्रिएटर्स के लिए यह टूल किसी वरदान से कम नहीं है। यह टूल क्रिएटर की फीड और ऑडियंस के इंटरेस्ट के आधार पर नए-नए वीडियो टॉपिक्स सजेस्ट करेगा। साथ ही बताएगा कि कोई आइडिया क्यों आपकी ऑडियंस को पसंद आ सकता है।

Title A/B Testing

अब आप एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग टाइटल्स और थंबनेल्स को टेस्ट कर सकेंगे। यह टूल बताएगा कि कौन-सा टाइटल या थंबनेल बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इससे CTR (क्लिक-थ्रू रेट) बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Collaborations फीचर

इस नए फीचर के जरिए अब एक वीडियो में 5 तक क्रिएटर्स को Collaborate किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह वीडियो सभी Collaborators की ऑडियंस को दिखाई देगा, जिससे रीच और एंगेजमेंट दोनों बढ़ेंगे। हालांकि, रेवेन्यू उसी चैनल को मिलेगा, जहां से वीडियो पोस्ट हुआ है।

Adst

Auto-Dubbing with Lip Sync

अब YouTube का Auto-Dubbing फीचर और भी स्मार्ट हो गया है। यह अब 20 भाषाओं में लिप-सिंक के साथ डबिंग को सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा। आने वाले महीनों में इसकी टेस्टिंग शुरू होगी।

Likeness Detection

क्रिएटर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए YouTube ने Likeness Detection टूल को सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है। अब क्रिएटर्स पता लगा सकेंगे कि कहीं कोई उनके चेहरे का दुरुपयोग करके वीडियो तो नहीं बना रहा। ऐसे वीडियो को रिपोर्ट कर डिलीट भी करवाया जा सकता है।

 क्रिएटर्स के लिए सुनहरा मौका

इन नए AI टूल्स की मदद से यूट्यूब क्रिएटर्स अब पहले से अधिक प्रोफेशनल, प्रभावशाली और कमाई करने वाले वीडियो बना सकेंगे। YouTube का यह कदम न सिर्फ क्रिएटर्स की जिंदगी आसान करेगा, बल्कि उन्हें करोड़ों कमाने का मौका भी देगा।

Read More : Chhattisgarh Yellow Alert: छत्तीसगढ़ में 9 जिलों के लिए यलो अलर्ट, नवा रायपुर में जलभराव से मछली पकड़ते दिखे लोग

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.