अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों को बंद किए जाने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। ग्राम करजी में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और एक 45 वर्ष पुरानी प्राथमिक शाला को बंद करने की सूचना से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। इसी को लेकर आज ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी से मिला और अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा इस स्कूल के विस्तार के लिए 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी और भवन निर्माण का कार्य अभी प्रगति पर है। ऐसे में स्कूल को अचानक बंद करने की योजना को ग्रामीणों ने न केवल अनुचित बताया है बल्कि इसे छात्राओं की शिक्षा के अधिकार पर कुठाराघात कहा है।
प्रतिनिधिमंडल को शिक्षा अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि एक ही परिसर में स्थित होने के कारण दोनों स्कूलों को समायोजित किया जा रहा है, लेकिन इस तर्क को ग्रामीणों और नेताओं ने खारिज करते हुए कहा कि दोनों स्कूलों के परिसर अलग-अलग हैं।
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि पूरे सरगुजा संभाग में केवल इसी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल को बंद किया जा रहा है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह निर्णय पूर्वाग्रह से ग्रसित है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्कूल 10 किलोमीटर के दायरे में लड़कियों के लिए एकमात्र उच्च माध्यमिक विद्यालय है और इसका अस्तित्व समाप्त करना न केवल शिक्षा को बाधित करेगा बल्कि छात्राओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को भी प्रभावित करेगा।
उन्होंने युक्तियुक्तकरण की नीति में प्राथमिक स्कूल के संदर्भ में भी सवाल उठाया कि सिर्फ दो शिक्षकों के सेटअप में कक्षा 1 से 5 तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दी जा सकती है? प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा अधिकारी से मांग की कि वे ग्राम करजी की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और प्राथमिक शाला को बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करें, अन्यथा क्षेत्रवासी आंदोलन करने को विवश होंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिला पंचायत प्रतिनिधि अनीमा केरकेट्टा, विक्रम सोनपाकर, सतीश यादव, अरुण गुप्ता, प्रमोद चौधरी, अविनाश कुमार, विनोद राज, शुभम जायसवाल, समेत तीस से अधिक स्थानीय लोग शामिल थे, जिन्होंने एक स्वर में स्कूलों की बहाली की मांग की।
LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…
Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…
LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…
Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…
WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…
This website uses cookies.