Pakistan War Threat:
Pakistan War Threat: दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी धमाके और इस्लामाबाद के कोर्ट परिसर में धमाके ने पाकिस्तान के भीतर बेचैनी बढ़ा दी है। इस घटना के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर आरोप लगाना शुरू कर दिया और सुरक्षा के नाम पर गीदड़भभकी दी। इस्लामाबाद धमाके की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है, लेकिन पाकिस्तान के नेताओं की नजरें भारत की ओर टिक गई हैं।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिल्ली धमाके पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कल तक यह एक गैस सिलेंडर विस्फोट था, अब वे इसे विदेशी साजिश बताने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने दो मोर्चों पर जंग की बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान ईस्टर्न और वेस्टर्न बॉर्डर पर लड़ने के लिए तैयार है। उनका कहना था कि “अल्लाह ने राउंड वन में हमारी मदद की और वह राउंड दो में भी करेंगे।”
पाकिस्तान की बेचैनी की वजह उसकी पूर्वी सीमा भारत और पश्चिमी सीमा अफगानिस्तान से लगती है। दिल्ली धमाके के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ संदेश दिया कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। भारत की सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद पाकिस्तान को अंदाजा हो गया है कि भारत भविष्य में कैसे कार्रवाई कर सकता है। ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव ने पाकिस्तान के भीतर डर और बेचैनी बढ़ा दी है।
ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा कि काबुल सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद रोक सकती है, लेकिन यह युद्ध इस्लामाबाद तक पहुंच रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान के पास पूरी ताकत है और वह इसका जवाब देने को तैयार है। पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान पर आरोप लगा रहा है कि वहां की धरती का इस्तेमाल उनके खिलाफ हमले के लिए किया जा रहा है।
हाल ही में TTP ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान सरकार को चुनौती दी। वीडियो में TTP सदस्य ने पाकिस्तानी सेना और सरकार को असक्षम बताया और मुजाहिदीन के खिलाफ लड़ाई में उनकी क्षमता पर सवाल उठाए। TTP का दावा है कि उसके सदस्य पाकिस्तान के पंजाब में मौजूद हैं और यह सीधे तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को चुनौती देता है।
दिल्ली और इस्लामाबाद में धमाकों के बाद पाकिस्तान में सुरक्षा और राजनीतिक असुरक्षा का माहौल बढ़ गया है। दो मोर्चों की धमकी और TTP का चुनौतीपूर्ण बयान पाकिस्तान के अंदर खौफ और बेचैनी को और गहरा कर रहा है। इस स्थिति में पाकिस्तान के नेताओं के बयान और गीदड़भभकी भारतीय सुरक्षा रणनीतियों की प्रतिक्रिया के रूप में देखे जा रहे हैं।
Iran attack NATO base: मध्य पूर्व में जारी जंग अब अपने सबसे खतरनाक और आत्मघाती…
Dollar vs Rupee: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी गहराते तनाव और युद्ध की आशंकाओं…
Mojtaba Khamenei Coma: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी…
Kinnar Akhada: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में उस समय भक्ति और उत्साह का अनूठा…
Gold Silver Price Drop: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में गहराते तनाव और वैश्विक बाजारों में…
Opium Seed Smuggling: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता विनायक…
This website uses cookies.