Haider Ali cleared: पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर हैदर अली को लंदन की एक कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन पर एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी महिला द्वारा लगाए गए रेप के आरोप को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद हैदर अली को उनका पासपोर्ट वापस मिल गया है और अब वह कहीं भी यात्रा कर सकते हैं, जिसमें पाकिस्तान लौटना भी शामिल है।
24 वर्षीय हैदर अली इस समय पाकिस्तान शाहीन टीम के साथ यूके दौरे पर थे। वे जब मेलबर्न क्रिकेट क्लब के खिलाफ कैंटरबरी मैदान में खेलने उतरे, उसी दौरान मैनचेस्टर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उन पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि 23 जुलाई 2025 को मैनचेस्टर के एक होटल में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और 1 अगस्त को वे एशफोर्ड में दोबारा मिले। करीब 15 दिन पहले महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने हैदर अली को गिरफ्तार कर लिया।
हैदर अली की ओर से मशहूर आपराधिक कानून विशेषज्ञ बैरिस्टर मोईन खान ने पैरवी की। कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद नहीं हैं।
इस आधार पर कोर्ट ने मामला खारिज कर दिया और हैदर अली को सभी कानूनी पाबंदियों से मुक्त कर दिया। पहले उन्हें कोर्ट ने जमानत पर रिहा किया था लेकिन तब तक विदेश यात्रा पर रोक लगाई गई थी।
हैदर अली ने गिरफ्तारी के बाद से ही अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया था। उन्होंने यह स्वीकार किया था कि वह महिला को पहले से जानते थे, लेकिन किसी भी तरह का दुराचार उन्होंने नहीं किया।
मामला सामने आने के तुरंत बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें निलंबित कर दिया था। अब जबकि कोर्ट ने उन्हें निर्दोष करार दिया है, तो PCB द्वारा लगाया गया निलंबन भी जल्द हटाया जा सकता है।
हैदर अली ने अब तक पाकिस्तान के लिए 35 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 505 रन बनाए हैं और 2 वनडे मैच भी खेले हैं। अपने आक्रामक खेल और प्रतिभा के कारण वह पाकिस्तान के उभरते सितारों में गिने जाते हैं।
हैदर अली के लिए यह फैसला ना सिर्फ व्यक्तिगत राहत है बल्कि उनके क्रिकेट करियर के लिए भी अहम है। कोर्ट के इस फैसले से उनकी साख बहाल हुई है और अब वे फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।
Read More : Share Market Boom: GST में बड़े बदलावों से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 81,000 के पार
Iran-US War: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
Elon Musk AI Prediction: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और स्पेसएक्स (SpaceX) के…
Maa Chandraghanta Puja Vidhi: आज चैत्र नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन है, जो पूरी तरह…
Surguja ACB Action: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक चौंकाने वाला मामला…
UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर…
UPTET 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे लाखों बेरोजगार…
This website uses cookies.