Taj Story Controversy: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर रिलीज़ के बाद से ही सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। लोगों ने फिल्म को एक खास “प्रोपेगैंडा” बताना शुरू कर दिया है, जिसमें ताजमहल को ‘तेजो महालय’ के रूप में दर्शाने का आरोप लगाया जा रहा है।
हाल ही में फिल्म का पोस्टर सामने आया, जिसमें लिखा गया है:”क्या होगा अगर आपको जो कुछ भी सिखाया गया है वह सब झूठ है? सच्चाई सिर्फ़ छुपाई नहीं जाती, उसका आकलन किया जा रहा है।”
इस पोस्टर के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई कि क्या यह फिल्म ताजमहल को लेकर एक धार्मिक ऐंगल प्रस्तुत कर रही है?एक यूज़र ने परेश रावल के 2017 के ट्वीट को भी रीट्वीट करते हुए तंज कसा कि वह उसी विचारधारा को अब फिल्म के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं। उस पुराने ट्वीट में परेश रावल ने लिखा था:”प्रेम का प्रतीक ताजमहल नफरत का प्रतीक बन गया है, मूर्खतापूर्ण, अनावश्यक, दुखद और दयनीय विवाद।”
विवाद बढ़ता देख परेश रावल ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि फिल्म का उद्देश्य किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है।उन्होंने लिखा:”फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ न तो किसी धार्मिक मुद्दे पर आधारित है और न ही यह दावा करती है कि ताजमहल के भीतर कोई शिव मंदिर है। यह फिल्म सिर्फ ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है और हमारा उद्देश्य केवल एक कहानी को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना है।”
इस फिल्म में परेश रावल के साथ ज़ाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ, और नमित दास जैसे अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को तुषार अमरीश गोयल ने लिखा और निर्देशित किया है।
फिल्म के निर्माताओं की ओर से भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है कि यह फिल्म किसी धार्मिक एजेंडा को बढ़ावा नहीं देती है, बल्कि यह एक काल्पनिक कहानी पर आधारित ऐतिहासिक दृष्टिकोण है।’द ताज स्टोरी’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है, लेकिन फिल्म की टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि इसका उद्देश्य विवाद पैदा करना नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक दृष्टिकोण से कहानी प्रस्तुत करना है। दर्शकों से अपील की गई है कि वे फिल्म देखकर स्वयं तय करें कि इसकी विषयवस्तु क्या है।
Read More : Nepal vs West Indies: नेपाल ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज को हराकर T20 सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
Ali Larijani death: मध्य पूर्व के युद्ध के मैदान से एक बेहद चौंकाने वाली खबर…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली…
KC Tyagi Resigns: बिहार की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जनता दल…
Masoud Pezeshkian: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल…
Iran Israel War: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका गठबंधन के बीच जारी संघर्ष अब…
Lok Sabha: भारतीय संसद के निचले सदन, लोकसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
This website uses cookies.