ताज़ा खबर

Parliament session news : मानसून सत्र की शुरुआत से पहले बोले पीएम मोदी: “ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह सफल, अब संविधान की जीत”

Parliament session news : 21 जुलाई, सोमवार से संसद का मानसून सत्र आरंभ हो गया है, जो आगामी 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “मानसून नवीनता और नवसृजन का प्रतीक है। यह कृषि के लिए लाभकारी है और इसी प्रकार संसद का यह सत्र भी देश के लिए गौरवपूर्ण साबित होगा।” उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूरी तरह सफल रहा और आज भारत की जीत बम और बंदूक के जरिए नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र के रास्ते हो रही है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

मानसून सत्र के शुरू होने से ठीक पहले विपक्ष, खासतौर पर कांग्रेस, सरकार को घेरने की तैयारी में नजर आई। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि जब देश आतंकवाद और विदेश नीति से जुड़े गंभीर मसलों का सामना कर रहा हो, तो प्रधानमंत्री को सदन में उपस्थित रहकर अपना जवाब देना चाहिए। पार्टी ने साफ किया कि पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता वाले बयान जैसे मुद्दे जब चर्चा में आएंगे, तब पीएम की जवाबदेही सबसे जरूरी है।

जयराम रमेश का तंज

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के सत्र पूर्व संबोधन पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “कुछ ही देर में प्रधानमंत्री मीडिया के सामने वही घिसी-पिटी बातें दोहराएंगे। हर सत्र की शुरुआत में एक जैसे वाक्य, लेकिन असली मुद्दों पर चुप्पी।” उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी संसद में सालभर में केवल एक बार—राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान—बोलते हैं। “अब जब देश की सुरक्षा, विदेश नीति और आंतरिक मामलों पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं, तो प्रधानमंत्री को अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।”

ऑपरेशन सिंदूर” बना सत्र का मुख्य मुद्दा

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में संचालित “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार को इस ऑपरेशन की सफलता और इससे जुड़े तथ्यों पर संसद में स्पष्ट बयान देना चाहिए। विपक्ष का आरोप है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा किए गए ‘सीजफायर’ और ‘मध्यस्थता’ के दावे भारत की संप्रभुता और सेना के सम्मान पर सवाल उठाते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की चुप्पी अस्वीकार्य है।

पीएम के विदेश दौरों पर भी निशाना

जयराम रमेश ने पीएम मोदी के आगामी ब्रिटेन और मालदीव दौरों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “48 घंटे बाद पीएम फिर एक विदेशी दौरे पर रवाना हो जाएंगे। वह एक ‘सुपर प्रीमियम फ्रीक्वेंट फ्लायर’ बन चुके हैं, जबकि मणिपुर जैसी संवेदनशील राज्य के लोग आज भी जवाब और राहत की उम्मीद में हैं।” उन्होंने कहा कि इस समय जब संसद सत्र चल रहा है और देश के सामने कई गंभीर मसले हैं, ऐसे में बार-बार विदेश जाना देशवासियों के साथ अन्याय है।

सत्र में विपक्ष का एजेंडा तैयार

मानसून सत्र में विपक्ष ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, मणिपुर की स्थिति, और इनकम टैक्स अधिनियम जैसे विषयों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की तैयारी है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की मांग है कि प्रधानमंत्री खुद इन मुद्दों पर संसद में बयान दें और चर्चा का सामना करें।

संसद में गरमाई सियासत

मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही संसद का माहौल गर्मा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ओर जहां सकारात्मक शुरुआत का संदेश दिया, वहीं विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उसकी जवाबदेही तय करने की मांग की। आने वाले दिनों में यह सत्र न केवल विधायी कार्यों के लिहाज से बल्कि सियासी टकरावों के कारण भी काफी अहम साबित हो सकता है।

Read More : Maharashtra politics 2025 : महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव! BJP मंत्री का दावा- शिवसेना (UBT) और NCP के सांसद संपर्क में

Thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

5 minutes ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

2 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

2 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

2 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

2 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

3 hours ago

This website uses cookies.