Parliament Winter Session
Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र कल, 1 दिसंबर 2025 (सोमवार) से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र से पहले, आज केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में संसद भवन के कमरा नंबर 63 में सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में सरकार ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान, आगामी सत्र के एजेंडे पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें सभी पार्टियों के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने अपने विचार रखे।
सर्वदलीय बैठक में सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे।विपक्षी दलों में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, सपा से रामगोपाल यादव, डीएमके से टीआर बालू, और आप से सुशील गुप्ता सहित कई अन्य दलों के फ्लोर लीडर्स ने हिस्सा लिया।केंद्र सरकार ने सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स को सत्र की कार्यसूची (Working List) सौंपी। इस बार के सत्र में करीब 14 बिल पेश किए जाने हैं, जिनकी सूची विपक्षी दलों को दी गई। बैठक के बाद, शाम 4 बजे संसद भवन में ही लोकसभा और राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल (BAC) की बैठकें हुईं, जिनमें सत्र की वर्किंग लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया।
एक तरफ सरकार ने सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग माँगा है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की पूरी तैयारी में हैं।
कल INDIA ब्लॉक की मीटिंग: शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले, कांग्रेस ने अपने सांसदों की एक बैठक बुलाई है, जो कल सत्र शुरू होने से पहले नाश्ते पर होगी।
रणनीति मीटिंग: इसके अलावा, आज शाम सोनिया गांधी के आवास पर एक खास मीटिंग हो सकती है, जिसमें सरकार को घेरने के लिए रणनीतिक योजना बनाई जाएगी।
विपक्षी दल शीतकालीन सत्र में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन), राष्ट्रीय सुरक्षा, दिल्ली ब्लास्ट, देश के कई हिस्सों में आई बाढ़-भूस्खलन, और चंडीगढ़ संशोधन बिल जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाबदेही माँग सकते हैं।
दिल्ली में भारतीय संसद का यह शीतकालीन सत्र 18वीं लोकसभा का छठा सत्र है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 नवंबर को इसकी घोषणा की थी, और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।बिहार विधानसभा चुनाव के बाद हो रहे इस सत्र में SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) का मुद्दा गहरा सकता है, क्योंकि इस प्रक्रिया पर कई सवाल उठे हैं।इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ शब्दों के इस्तेमाल को लेकर उपजे विवाद पर भी सदन में चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, 18वीं लोकसभा के छठे सत्र और राज्यसभा के 269वें सत्र के दौरान सरकार द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश किया जा सकता है:
स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025
जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2025
दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025
मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025 (एक अध्यादेश की जगह लेगा)
निरस्तीकरण और संशोधन विधेयक, 2025
राष्ट्रीय राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2025
परमाणु ऊर्जा विधेयक, 2025
कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2025
प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक (एसएमसी), 2025
बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025
मध्यस्थता और सुलह (संशोधन) विधेयक, 2025
भारतीय उच्च शिक्षा आयोग विधेयक, 2025
केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025
Read More : Parliament Session: शीत सत्र में तकरार तय, SIR के जरिए NRC लागू करने के आरोप पर केंद्र सरकार क्या देगी जवाब?
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.