PCB Central Contract 2025-26: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है, और इस बार का फैसला कई खिलाड़ियों के लिए झटका साबित हुआ है। सबसे ज्यादा चर्चा में हैं टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम, मौजूदा कप्तान मोहम्मद रिजवान और स्टार तेज गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी, जिन्हें कैटेगिरी A से बाहर कर दिया गया है। इस बार का सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि PCB ने कैटेगिरी A में किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। यह कदम क्रिकेट जगत को चौंकाने वाला लगा है, क्योंकि कैटेगिरी A को आमतौर पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए रिजर्व रखा जाता है।
पीसीबी की ओर से घोषित नई सूची में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को अब कैटेगिरी B में रखा गया है, जिसका मतलब है कि इन खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती होगी और बोर्ड के साथ उनके अनुबंध का दर्जा भी घट जाएगा।
यह डिमोशन ऐसे समय पर हुआ है जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों से अस्थिर रहा है, और टीम विश्व कप, एशिया कप और टेस्ट सीरीज़ में अपेक्षित नतीजे नहीं दे पाई।
बाबर आजम
मोहम्मद रिजवान
शाहीन शाह अफरीदी
फखर जमां
हारिस रऊफ
शादाब खान
अबरार अहमद
सैम अय्यूब
सलमान अली आगा
हसन अली
अब्दुल्लाह शफीक
नसीम शाह
सऊद शकील
मोहम्मद हारिस
फहीम अशरफ
मोहम्मद नवाज
साहिबजादा फरहान
साजिद खान
नोमान अली
हसन नवाज
शान मसूद
मोहम्मद वसीम जूनियर
खुशदिल शाह
मोहम्मद अब्बास अफरीदी
अहमद डैनियल
सूफियां मुकीम
सलमान मिर्जा
मोहम्मद अब्बास
खुर्रम शहजाद
हुसैन तलत
PCB ने इस बार 5 खिलाड़ियों का डिमोशन किया है:
बाबर आजम – कैटेगिरी A से B
मोहम्मद रिजवान – कैटेगिरी A से B
शाहीन अफरीदी – कैटेगिरी A से B
डिमोशन की यह लिस्ट बताती है कि PCB अब प्रदर्शन आधारित मूल्यांकन की नीति पर सख्ती से काम कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, PCB अब “परफॉर्मेंस और फिटनेस” आधारित कॉन्ट्रैक्ट नीति अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बोर्ड अब केवल नाम के आधार पर नहीं, बल्कि हालिया प्रदर्शन, योगदान और अनुशासन के आधार पर ग्रेडिंग करेगा।
कई दिग्गजों को हटाकर नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि बोर्ड अब भविष्य की टीम को तैयार करने में जुटा है। सूफियां मुकीम, सलमान मिर्जा और हुसैन तलत जैसे खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ियों का डिमोशन पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव दर्शाता है। यह कदम टीम के भीतर प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे सकता है, लेकिन यह भी तय है कि इन खिलाड़ियों पर अब प्रदर्शन का दबाव और बढ़ जाएगा।
Iran Nuclear : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने नाटो (NATO) देशों को संबोधित करते…
IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का रोमांच…
Beat The Heat : मई की चिलचिलाती धूप और चढ़ते पारे के बीच सीलिंग फैन,…
WB Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक बिसात पर 2026 का विधानसभा चुनाव…
Hypersonic Missile : बदलते वैश्विक परिवेश और युद्ध के आधुनिक तौर-तरीकों को देखते हुए भारत…
Jyeshtha Month 2026 : हिंदू पंचांग के तीसरे महीने 'ज्येष्ठ' का आगाज आज, 2 मई…
This website uses cookies.