Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को खेले गए दो अहम मुकाबलों में दर्शकों ने शानदार खेल का लुत्फ उठाया। जहां पहला मैच पेनाल्टी शूटआउट तक खिंचा, वहीं दूसरे मैच में अंतिम मिनट का गोल निर्णायक साबित हुआ।
पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मध्यांतर तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। इसके बाद दोनों टीमों ने दूसरे हाफ में एक-एक गोल दागकर मैच को फिर बराबरी पर ला दिया। नतीजा पेनाल्टी शूटआउट से तय हुआ, जिसमें पी.जी. इलेवन ने 4-3 से बाजी मार ली और विजेता बनी।
दूसरे मैच में भी शुरुआत से दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में फाइटर क्लब मेंड़्रा कला के खिलाड़ी हरिओम ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई।
आज के मैच के रेफरी ललित कुमार, दिनेश तिर्की, आयुष, अंकुश, पुनीत और प्रकाश दीपक कुजूर, जिन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
कल भी गांधी स्टेडियम में दो रोमांचक मैच खेले जाएंगे। जिसमें न्यू फ्रेंड्स क्लब कंचनपुर बनाम फुटबॉल क्लब कुन्नी और एफ.सी. परसोढ़ी बनाम वी.सी. फुटबॉल क्लब सूरजपुर के बीच मुकाबला होगा।
अंबिकापुर का गांधी स्टेडियम इन दिनों फुटबॉल प्रेमियों के उत्साह से गूंज रहा है, और आने वाले दिनों में मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
Balochistan Army Operation : पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत एक बार फिर भीषण हिंसा और सैन्य…
VD Satheesan Kerala New CM : केरल की राजनीति के गलियारों से इस वक्त की…
Cuba Energy Crisis 2026 : कैरिबियाई देश क्यूबा इस समय अपने इतिहास के सबसे भीषण…
Mumbai CNG Price Hike : मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले आम…
Netanyahu UAE Visit : इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एक रहस्यमयी राजनयिक…
Cannes 2026 : कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का मंच इन दिनों न केवल ग्लैमर बल्कि…
This website uses cookies.