राष्ट्रीय

PM Modi Diwali 2025: INS विक्रांत पर PM मोदी की दिवाली, जवानों से कहा- ‘आपसे जीना सीखा, दिवाली खास बन गई’

PM Modi Diwali 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) को गोवा के तट पर तैनात भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) पर नौसैनिकों के बीच दिवाली का पावन पर्व मनाया।

जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी भावुक दिखे। उन्होंने कहा, “मैं कल से आपके बीच हूं। एक-एक पल मैंने कुछ सीखा है, कुछ न कुछ जाना है। समंदर की गहरी रात और सूर्योदय, मेरी दिवाली कई मायनों में खास बन गई है।”

“अपनों के बीच दिवाली मनाने की आदत”

पीएम मोदी ने कहा कि हर किसी को दिवाली अपने परिवार के साथ मनाने का मन करता है, और उन्हें भी परिवारजनों के बीच दिवाली मनाने की आदत हो गई है, इसीलिए वे हर साल जवानों के बीच चले आते हैं।

उन्होंने आईएनएस विक्रांत की प्रशंसा करते हुए कहा, “जब INS विक्रांत को देश को सौंपा जा रहा था, तब मैंने कहा था कि विक्रांत विराट और विशिष्ट है। यह केवल एक युद्ध पोत नहीं, बल्कि 21वीं सदी के भारत के परिश्रम और प्रभाव का परिणाम है।”

सैनिकों से सीखने की बात

पीएम मोदी ने नौसैनिकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “आप लोगों की तपस्या, आप लोगों की साधना, आपका समर्पण इतनी ऊंचाई पर है कि मैं उसे जी नहीं पाया, लेकिन जान जरूर पाया। मेरा सौभाग्य है कि इस बार मैं नौसेना के आप सभी वीर जवानों के बीच दिवाली का पावन पर्व मना रहा हूं।”

पिछले साल कच्छ में मनाई थी दिवाली

प्रधानमंत्री मोदी हर साल जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। पिछले साल, उन्होंने गुजरात के कच्छ क्षेत्र में बीएसएफ, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली मनाई थी। बीते 11 सालों में, पीएम मोदी सबसे ज्यादा 4 बार जम्मू-कश्मीर में जवानों के बीच पहुंचे थे।

इस बार आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाकर, पीएम मोदी ने एक बार फिर देश की सेवा में जुटे जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता और समर्थन व्यक्त किया है।

Read More:CG Politics: दिवाली बाद दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक, जिला अध्यक्षों पर लगेगी मुहर!

Thetarget365

Recent Posts

शराब बनाने से रोकने पर भड़का विवाद, पत्नी ने पति पर फेंका गर्म माड़, गंभीर रूप से झुलसा

Ambikapur News : सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने…

9 minutes ago

Ambikapur Land Mafia : अंबिकापुर में भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा, रिंगबांध तालाब से अवैध कब्जा हटाना शुरू

Ambikapur Land Mafia : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक…

2 hours ago

WB Elections : सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को बड़ा झटका, काउंटिंग सुपरवाइजरों की नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार

WB Elections : पश्चिम बंगाल में मतगणना (Counting) की प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर सत्ताधारी…

2 hours ago

Balcony Gardening Tips : बाजार की महंगी भिंडी को कहें बाय-बाय, बालकनी में उगाने का यह जादुई तरीका जानें

Balcony Gardening Tips : भारतीय व्यंजनों में भिंडी का एक विशेष स्थान है। चाहे मसालेदार…

2 hours ago

Viral Video : शादी में ड्रोन से शूटिंग कर रहा था फोटोग्राफर, चाचा ने बंदूक तानकर कर दिया खेल

Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…

2 hours ago

Anemia in Children : सुस्ती और पीलापन है खतरे की घंटी, बच्चों में खून की कमी का सच

Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…

2 hours ago

This website uses cookies.