CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी है। दिवाली के तुरंत बाद प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और पार्टी हाईकमान के बीच दिल्ली में एक अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक 23 अक्टूबर को निर्धारित है, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के 41 संगठनात्मक जिलों में नए अध्यक्षों के चयन पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ एआईसीसी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
दरअसल, सभी 41 संगठन जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है। पर्यवेक्षकों ने जिलों में व्यापक स्तर पर रायशुमारी की थी, जिसमें न केवल स्थानीय नेताओं बल्कि इस बार बुद्धिजीवियों से भी राय ली गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकतर जिलों में अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम छह नामों का पैनल प्रस्तुत किया गया है। केवल दुर्ग ग्रामीण जिले में निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर को दोहराने की सिफारिश की गई है, क्योंकि वहां उनके अलावा किसी और ने आवेदन नहीं किया था।
वहीं, राजधानी रायपुर शहर अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 28 दावेदार सामने आए थे, जिनमें से 6 का पैनल तैयार हुआ है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 23 अक्टूबर को होने वाली इस बैठक में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा होगी। केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर उनके सुझाव लेगा। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हालिया विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।
माना जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली इस मंथन के बाद, कांग्रेस हाईकमान नवंबर के पहले सप्ताह तक सभी 41 जिला अध्यक्षों की अंतिम सूची जारी कर देगा। नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से राज्य में पार्टी संगठन में नई ऊर्जा आने और आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए बेहतर तैयारी की उम्मीद है। यह नियुक्ति कांग्रेस के लिए राज्य में वापसी की राह तैयार करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Read More : Stock Market Today: शेयर बाजार ने खुलते ही निवेशकों को 3.34 लाख करोड़ का दिया दिवाली गिफ्ट
Durg School Fire : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पोटिया कला इलाके में शुक्रवार की…
Dhamtari Police : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से पुलिसिया बर्बरता और सत्ता के दुरुपयोग का…
Bilaspur Constable Death : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दुखद और तनावपूर्ण खबर…
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के आसमान में बादलों की लुका-छिपी और अचानक बदलता मौसम प्रदेशवासियों…
Hyderabad Accident : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार का दिन एक परिवार के लिए…
Iran Nuclear : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने नाटो (NATO) देशों को संबोधित करते…
This website uses cookies.