PM Modi Chennai Visit : चेन्नई में पीएम मोदी की 13,000 करोड़ की सौगात, जानिए किन परियोजनाओं को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई दौरे पर 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री विजय ने उनका स्वागत किया। रोड शो के बाद मेट्रो कॉरिडोर, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे और बंदरगाह परियोजनाएं चर्चा में हैं। जानिए इस दौरे में तमिलनाडु को क्या-क्या मिलने वाला है।

PM Modi Chennai Visit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। इस दौरे पर वह 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनका स्वागत किया। विजय सरकार के सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला चेन्नई दौरा बताया गया है। इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, AIADMK महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी और भाजपा नेता नैनार नागेंद्रन भी मौजूद रहे।

ads

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, निकला मेगा रोड शो

चेन्नई पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मेगा रोड शो किया। हवाई अड्डे से उनका काफिला बाहर निकलते ही सड़क के दोनों ओर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने स्वागत के लिए पारंपरिक नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Adst

पोरुर से पूनमल्ली तक मेट्रो में सफर करेंगे पीएम मोदी

हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग के जरिए पोरुर मेट्रो स्टेशन के लिए रवाना हुए। रास्ते में बड़ी संख्या में समर्थक उनके स्वागत के लिए खड़े रहे। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री अपनी गाड़ी में खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए। मुख्यमंत्री विजय अलग कार में उनके काफिले के पीछे चल रहे थे। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पोरुर से पूनमल्ली तक नवनिर्मित पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर पर मेट्रो से यात्रा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री छात्रों और श्रमिकों से बातचीत भी करेंगे। इस कॉरिडोर के निर्माण पर लगभग 4,900 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं पर रहेगा जोर

प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान लगभग 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नई सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क और परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा करीब 750 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी। इन विकास कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों के आवागमन को सुविधाजनक बनाना है।

चेन्नई बंदरगाह की सुविधाओं को मिलेगा विस्तार

प्रधानमंत्री चेन्नई बंदरगाह पर बुनियादी ढांचे से जुड़ी चार परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से बंदरगाह की समुद्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बेहतर बंदरगाह सुविधाएं व्यापार, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इन कार्यों से चेन्नई के परिवहन और व्यापारिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Adst

IIT मद्रास में कार्यक्रम और मंदिर में पूजा

मेट्रो कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास परिसर पहुंचेंगे। यहां स्थित जलकंडेश्वरर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह संस्थान के ब्रेन रिसर्च सेंटर का दौरा करेंगे। इसके बाद IIT मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और तमिलनाडु में अन्य कार्यों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए हवाई अड्डे, रोड शो के मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Chandan Das

Chandan Das

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst