अंतरराष्ट्रीय

PM Modi in Brazil: ग्रैंड वेलकम के साथ दिखी भारत की सैन्य सॉफ्ट पावर

PM Modi in Brazil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो डी जनेरियो पहुंच गए हैं. यहां वह 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद, वह ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर ब्रासीलिया जाएंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा का चौथा चरण है। रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रदर्शन और देशभक्ति चित्रों के साथ किया गया। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री के स्वागत समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की झलक भी देखने को मिली। यह प्रस्तुति पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के खिलाफ भारत द्वारा चलाए गए अभियान पर आधारित थी। इस पूरे कार्यक्रम को नृत्य और चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की झलक देखने को मिली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। यहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए भारतीय समुदाय के लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। भारतीय समुदाय के लोगों ने सांस्कृतिक नृत्य और गीतों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

भव्य स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

ब्राजील पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ब्राजील में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने रियो डी जेनेरियो में मेरा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया है। भारतीय संस्कृति के साथ उनका जुड़ाव और भारत के विकास में उनकी रुचि आश्चर्यजनक है।”

प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार दिवसीय यात्रा पर ब्राजील पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के दौरान, वह 6 और 7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, उसके बाद एक राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह लगभग छह दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

Read More  : Texas Flood Tragedy: अमेरिका में बाढ़ से 51 की मौत, ट्रंप के फैसले पर उठे सवाल

Thetarget365

Recent Posts

Money Laundering : जमीन घोटाले में फंसे संजीव अरोड़ा, जालंधर कोर्ट के फैसले से पंजाब राजनीति में हड़कंप!

Money Laundering :  पंजाब की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुरुग्राम की…

3 minutes ago

Chandranath Rath Murder : चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में धनबाद का खौफनाक हाथ? बाइक नंबर से बड़ा खुलासा!

Chandranath Rath Murder :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल लाने वाले चंद्रनाथ रथ हत्याकांड…

11 minutes ago

Mali Massacre : माली में अल-कायदा का खूनी तांडव, कई गांवों में नरसंहार, 80 लोगों की दर्दनाक मौत

Mali Massacre : पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र माली एक बार फिर जिहादी आतंकवाद की भीषण आग…

17 minutes ago

Mithun Chakraborty : बंगाल में ‘दादा’ का जादू! मिथुन चक्रवर्ती ने 5 साल में बदली राज्य की तस्वीर

Mithun Chakraborty : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका…

21 minutes ago

Tamil Nadu CM : तमिलनाडु में विजय ‘राज’ का आगाज, गवर्नर ने TVK चीफ को दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ

Tamil Nadu CM :  तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया है।…

43 minutes ago

D Sudhakar Death : सिद्धार्थमैया सरकार को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का आज सुबह हुआ निधन!

D Sudhakar Death : कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता…

1 hour ago

This website uses cookies.