PM Modi inaugurates projects : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन और अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER-II) शामिल हैं। इन दोनों परियोजनाओं से दिल्ली, हरियाणा और नोएडा के निवासियों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलने वाली है।
UER-II परियोजना की कुल लंबाई 75.71 किलोमीटर है, जिसमें से 54.21 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में और 21.50 किलोमीटर हरियाणा में स्थित है। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में कुल 6,445 करोड़ रुपये की लागत आई है। आज इसके पैकेज-4 का उद्घाटन किया गया, जो सीधे तौर पर गुरुग्राम, पंजाब, पश्चिम और दक्षिण दिल्ली से NH-44 और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक वैकल्पिक और तेज मार्ग प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर निर्माण में योगदान देने वाले मजदूरों से भी बातचीत की, उनका हौसला बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की।
द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन 10.1 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 5.1 किलोमीटर लंबी सुरंग भी शामिल है। यह सुरंग इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करती है। इस एक्सप्रेसवे का हरियाणा सेक्शन पहले ही मार्च 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित किया जा चुका है, जिसकी लंबाई 29 किलोमीटर है और यह NH-48 पर महिपालपुर से खेड़की दौला तक फैला हुआ है।
इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर ट्रैफिक जाम में भारी कमी आने की उम्मीद है। साथ ही, पश्चिमी दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के अन्य हिस्सों से एयरपोर्ट, गुरुग्राम व चंडीगढ़ जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंचना और आसान हो जाएगा।
द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का इस्तेमाल करके यात्री और व्यापारी अब समय की बचत के साथ-साथ बेहतर सड़क अनुभव का भी आनंद उठा सकेंगे।प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई ये परियोजनाएं दिल्ली-एनसीआर में यातायात और कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। न सिर्फ यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी बड़ा फायदा होगा। यह कदम प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विजन को मजबूती देता है।
Ambikapur News : सरगुजा जिले में शासकीय भूमियों पर हुए अवैध कब्जों और निर्माणों के…
Ambikapur News : सरगुजा जिले में साइबर अपराध से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने…
Sanjiv Arora Arrest : पंजाब की सियासत में आज उस वक्त भूचाल आ गया, जब…
West Bengal politics : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में शनिवार का दिन एक बड़े…
Sisir Adhikari vision : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा उलटफेर हुआ है।…
Shakuntala Porte MLA : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सत्ता पक्ष की विधायक और प्रशासनिक…
This website uses cookies.