राष्ट्रीय

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में PM मोदी ने क्यों की Gen-Z की तारीफ? जानें युवाओं के लिए क्या कहा?

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, रविवार को देशवासियों को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड के माध्यम से संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि नवंबर का महीना देश के लिए कई महत्वपूर्ण प्रेरणाएँ लेकर आया। उन्होंने हाल ही की बड़ी घटनाओं का उल्लेख किया, जैसे:26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन।वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत।25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण। इसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पाँचजन्य स्मारक का लोकार्पण।

PM Modi Mann Ki Baat: राष्ट्रीय विकास की चर्चा

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास की चर्चा करते हुए कहा, “कुछ दिन पहले ही मैंने हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO facility का उद्घाटन किया है। यह ‘Aircrafts की Maintenance, Repair and Overhaul’ के सेक्टर में भारत द्वारा उठाया गया एक बहुत बड़ा कदम है।” उन्होंने पिछले हफ्ते मुंबई में INS ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने और Skyroot के ‘Infinity Campus’ द्वारा भारत के Space Ecosystem को नई उड़ान दिए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सभी उपलब्धियाँ भारत की नई सोच, इनोवेशन और यूथ पावर का प्रतिबिंब हैं।

PM Modi Mann Ki Baat: कृषि और खेल क्षेत्र में भारत ने रचे कीर्तिमान

पीएम मोदी ने बताया कि देश ने कृषि क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा, “भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन के साथ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। 357 मिलियन टन!” उन्होंने रेखांकित किया कि यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि 10 साल पहले की तुलना में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 100 मिलियन टन और बढ़ गया है।खेलों की दुनिया की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां भी भारत का परचम लहराया है। कुछ दिन पहले ही भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी मिलने का ऐलान हुआ है। उन्होंने इन उपलब्धियों को देशवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

PM मोदी ने Gen-Z के नवाचार और ISRO की ड्रोन प्रतियोगिता का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के युवा, खासकर Gen-Z (जनरेशन ज़ी) की तकनीकी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर ISRO की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता के वीडियो ने मेरा ध्यान खींचा।”इस वीडियो में देश के युवा मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने की कोशिश कर रहे थे। पीएम ने बताया कि ड्रोन उड़ते थे, कुछ पल संतुलन में रहते थे, और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ते थे। ऐसा क्यों हो रहा था? क्योंकि इन ड्रोन्स में GPS का सपोर्ट बिल्कुल नहीं था।

GPS के बिना मंगल ग्रह पर ड्रोन उड़ाने की चुनौती

पीएम मोदी ने इस चुनौती को समझाते हुए कहा कि मंगल ग्रह पर GPS संभव नहीं है, इसलिए ड्रोन को कोई बाहरी संकेत या गाइडेंस नहीं मिल सकता था। ड्रोन को केवल अपने कैमरे और इनबिल्ट सॉफ्टवेयर के सहारे उड़ना था।इस छोटे-से ड्रोन को सतह के पैटर्न पहचानने थे, ऊंचाई मापनी थी, बाधाओं को समझना था, और खुद ही सुरक्षित उतरने का रास्ता ढूंढना था। यही कारण था कि अभ्यास के दौरान ड्रोन बार-बार गिर रहे थे।

पुणे की टीम को मिली आंशिक सफलता

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस कठिन प्रतियोगिता में पुणे के युवाओं की एक टीम ने कुछ हद तक सफलता पाई। उन्होंने कहा कि उनका ड्रोन भी कई बार गिरा और क्रैश हुआ, “पर उन्होंने हार नहीं मानी।”लगातार कई प्रयासों के बाद, इस टीम का ड्रोन मंगल ग्रह जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में कुछ देर उड़ने में कामयाब रहा। पीएम ने इस प्रयास को युवा शक्ति के दृढ़ संकल्प और नवाचार की भावना का प्रतीक बताया।

Read More : Abhishek Sharma Century: सिर्फ 32 गेंद पर शतक! अभिषेक शर्मा ने शमी की धुनाई कर तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

Thetarget365

Recent Posts

US Iran Warning : ‘अगर डील नहीं की तो और तेज होगा हमला’, ईरान को अमेरिका ने दी कड़ी चेतावनी

US Iran Warning : अमेरिका के नवनियुक्त रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को लेकर…

8 hours ago

PBKS vs GT : कूपर कोनोली के धमाकेदार डेब्यू से पंजाब की जीत, गुजरात टाइटंस को मिली रोमांचक हार

PBKS vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह…

8 hours ago

African Swine Fever : सूअरों की जान बचाने छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा धमाका, पहली बार शुरू हुआ यह काम

African Swine Fever : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले सकालो स्थित शासकीय…

8 hours ago

IPL 2026: अर्शदीप सिंह ने फेंका लीग इतिहास का सबसे लंबा ओवर, बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

9 hours ago

Korba Ghar Wapsi : कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री का चमत्कार, 583 लोगों ने एक साथ अपनाया सनातन धर्म

Korba Ghar Wapsi : छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में इन दिनों…

10 hours ago

This website uses cookies.