Trump Modi tariff dispute : टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप को पीएम मोदी का पहला जवाब, खत्म हो रही कड़वाहट?

Trump Modi tariff dispute: हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर भारत के प्रति थोड़े बदले-बदले नजर आ रहे हैं। टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “अच्छा दोस्त” बताया और उनकी तारीफ करते नहीं थके। वहीं, अब पीएम मोदी ने भी ट्रंप के सकारात्मक बयानों की खुलकर तारीफ करते हुए उनके प्रति अपना समर्थन जताया है। क्या दोनों देशों के बीच कड़वाहट धीरे-धीरे खत्म हो रही है?

ads

पीएम मोदी का जवाब – ट्रंप की भावनाओं की कद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप की भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मक टिप्पणियों को स्वीकार करते हुए कहा कि वे ट्रंप की भावनाओं की गहराई से कद्र करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक, दूरदर्शी और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। हम राष्ट्रपति ट्रंप के मूल्यांकन की तहे दिल से तारीफ करते हैं।” यह जवाब दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीद जगाता है, जो पिछले कुछ समय से टैरिफ विवाद और अन्य कूटनीतिक मुद्दों के कारण तनावग्रस्त थे।

ads

ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा था?

हाल ही में व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप ने कहा था, “मैं हमेशा नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा। वह एक शानदार प्रधानमंत्री हैं। हालांकि मुझे फिलहाल उनके द्वारा किए जा रहे कुछ काम पसंद नहीं आ रहे हैं, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच खास संबंध है, चिंता की कोई बात नहीं है।”

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने भारत और रूस को खोने की बात कही, जो चीन के पक्ष में जाने की चिंता जाहिर करती है। उन्होंने पीएम मोदी की रूस और चीन के नेताओं के साथ एक पुरानी तस्वीर भी साझा की थी।

SCO समिट के बाद ट्रंप के बदलते सुर

चीन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के बाद ट्रंप के तेवर भारत के प्रति बदले दिखने लगे हैं। हालांकि वे कभी भारत को खोने का दुख जाहिर करते हैं तो कभी धमकी देने की बात भी करते हैं। लेकिन भारत ने अमेरिकी टैरिफ विवाद पर फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है और रूस से तेल की खरीदारी जारी रखी है।यहीं कारण है कि ट्रंप को भारत को खोने का डर सताने लगा है।

दोनों देशों के बीच व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों में सुधार के लिए यह एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।टैरिफ विवाद और कूटनीतिक तनाव के बावजूद, डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच सकारात्मक संवाद भारत-अमेरिका संबंधों में सुधार की दिशा में एक अहम कदम है। पीएम मोदी का ट्रंप के प्रति समर्थन और ट्रंप की दोस्ताना टिप्पणियां यह संकेत देती हैं कि दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Read More :  Jhalki childbirth tragedy: सूरजपुर के झलगी में खुले में प्रसव की दर्दनाक घटना पर कलेक्टर ने CMHO को दिया नोटिस, मांगा जवाब

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.