छत्तीसगढ़

PMRBP 2025 : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 : प्रतिभाशाली बच्चों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

अपने क्षेत्र के होनहार बच्चों को दिलाएं राष्ट्रीय पहचान

PMRBP 2025 : केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्यभर के नागरिकों, संस्थाओं, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के 5 से 18 वर्ष की आयु वाले उन बच्चों को इस सम्मान के लिए 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कराएं, जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन किया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जानकारी दी कि नामांकन https://awards.gov.in पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। पात्र बच्चों के लिए नामांकन की आयु सीमा 5 से 18 वर्ष तय की गई है। कोई भी व्यक्ति या संस्था ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को नामांकित कर सकती है। इच्छुक बच्चे स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं।

नामांकन के लिए पंजीकरण के दौरान आवेदकों को अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार संख्या सहित अन्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 श्रेणी का चयन कर आवेदन भरना होगा। आवेदन पत्र में उपलब्धियों का 500 शब्दों का संक्षिप्त विवरण, आवश्यक दस्तावेज (पीडीएफ, अधिकतम 10 फाइलें) और हालिया फोटो (जेपीजी/पीएनजी) अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदन ड्राफ्ट के रूप में सेव कर अंतिम तिथि से पहले संपादित कर जमा किया जा सकता है।

अधिक जानकारी व आवेदन के लिए  https://awards.gov.in पर विजिट करें। सरकार का उद्देश्य इन पुरस्कारों के माध्यम से देशभर के युवाओं की प्रेरणादायक उपलब्धियों को पहचान देना और बच्चों के समग्र विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

Read More  : Modi govt jobs data : मोदी सरकार के 11 साल में सिर्फ 22 लाख सरकारी नियुक्तियां, खाली पदों की संख्या पर सरकार मौन

thetarget365

Recent Posts

Singapore Open 2026 : सात्विक-चिराग का धमाका, वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर पहुंचे सिंगापुर ओपन फाइनल

Singapore Open 2026 :  सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स इवेंट से…

2 hours ago

Abhishek Banerjee Attack : अभिषेक बनर्जी हमले पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बीजेपी को बताया ‘हत्यारा’

Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव…

2 hours ago

Delhi Building Collapse : दिल्ली साकेत में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर…

2 hours ago

Korba News : कोरबा में रिश्वतखोर क्लर्क प्रदीप मिश्रा निलंबित, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक…

2 hours ago

China Nuclear Expansion : चीन का परमाणु विस्तार, सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा सैन्य नेटवर्क उजागर

China Nuclear Expansion :  चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को मजबूत…

2 hours ago

This website uses cookies.