छत्तीसगढ़

रेड में व्यस्त पुलिस, सामने से उड़ी बोलेरो… मोबाइल बना ‘सबूत’, चोर चढ़ा हत्थे!

Ambikapur News : अंबिकापुर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस की मौजूदगी में ही एक शातिर चोर ने कोतवाली पुलिस की बोलेरो वाहन पार कर दी। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे अपने थाना स्टाफ के साथ सत्तीपारा इलाके में गांजा तस्करी के खिलाफ रेड करने पहुंचे थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक शातिर चोर पुलिस की बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम कार्रवाई में व्यस्त थी और वाहन पर पर्याप्त निगरानी नहीं थी।

बताया जा रहा है कि चोरी हुई बोलेरो राम मंदिर के पास से बरामद की गई। मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल फोन वाहन में ही छूट गया था। इसी मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन की लोकेशन ट्रेस की और तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में बोलेरो को बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में मुकेश नामदेव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बोलेरो वाहन और उसकी चाबी भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी को एक शातिर अपराधी बताया जा रहा है, जो मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता है।

घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सतर्कता पर सवाल जरूर खड़े किए हैं, लेकिन त्वरित कार्रवाई कर वाहन बरामद करना और आरोपी को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए राहत की बात है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने इससे पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पूरे मामले में कोतवाली थाना पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case : क्या आस्था पर चलेगी कोर्ट की कैंची? सुप्रीम कोर्ट ने खींची सुधार की लक्ष्मण रेखा

Sabarimala Case :  केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…

11 hours ago

PM Modi Trishul Kashi : काशी में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, 14km तक जनसैलाब और त्रिशूल की गूंज

PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

11 hours ago

Summer Drinks : गर्मियों का वरदान है बेल का शरबत, पेट की बीमारियों और लू से मिलेगी तुरंत राहत

Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…

11 hours ago

Blue Moon May 2026 : मई में दिखेगा ‘ब्लू मून’ का जादू, 1 और 31 तारीख को चमकेगा पूरा चाँद

Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…

11 hours ago

Hamas Leader Dead : हमास को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, इंटेलिजेंस चीफ शंबारी का खात्मा

Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…

12 hours ago

IIT Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर में एमटेक छात्र ने की खुदकुशी, 10 दिन में दूसरी घटना से हड़कंप

IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…

12 hours ago

This website uses cookies.