ताज़ा खबर

Bidi Bihar Comment: केरल कांग्रेस के ‘बीड़ी और बिहार’ पोस्ट पर सियासी बवाल, BJP-JD(U) ने कसा तंज

Bidi Bihar Comment:  केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी (GST) में हाल ही में किए गए सुधारों को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। खासतौर पर बीड़ी पर टैक्स घटाए जाने के बाद कांग्रेस और BJP-JD(U) के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। इसी कड़ी में केरल कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक विवादित मैसेज राजनीति का नया टॉपिक बन गया है।

विवादित पोस्ट में क्या लिखा था?

केरल कांग्रेस ने तंबाकू से जुड़े सामानों पर नए GST दरों की जानकारी साझा की। इसमें बताया गया कि सिगरेट और सिगार पर GST 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है, जबकि बीड़ी पर टैक्स घटाकर 28% से 18% कर दिया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया था, “बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।”यह लाइन बिहार की जनता के लिए अपमानजनक मानी गई और भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

BJP और JD(U) का पलटवार

BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस पोस्ट को बिहारियों का अपमान बताते हुए कहा,“बिहारी का अपमान करना, बिहारी को छोटा दिखाना यही कांग्रेस पार्टी का काम है।”वहीं, JD(U) सांसद संजय झा ने भी सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘B’ से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है। ‘B’ से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलती है, लेकिन आपको यह बर्दाश्त नहीं। बिहार की पावन भूमि ने देश को महान सेनानी, संविधान का पहला मसौदा और पहले राष्ट्रपति दिए हैं। कांग्रेस की बार-बार की गई अपमानजनक हरकतों का जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी।”

JD(U) प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इस मामले में सफाई मांगी और कहा,“क्या बिहार बीड़ी का पर्याय है? जनता EVM से बताएगी कि बिहार आत्मसम्मान से जीता है।”

केरल कांग्रेस ने पोस्ट डिलीट किया

बाद में केरल कांग्रेस ने विवाद बढ़ने पर अपनी उस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। लेकिन इस पोस्ट ने चुनावी राजनीति में नया विवाद जरूर खड़ा कर दिया है।

GST सुधार पर सियासत

केंद्र सरकार द्वारा बीड़ी पर GST घटाए जाने को कांग्रेस ने कुछ हद तक सराहा है, लेकिन बिहार सहित कई राज्यों में इसे राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। बीड़ी को अक्सर गरीब और ग्रामीण इलाकों से जोड़ा जाता है, जबकि कांग्रेस का यह ‘बीड़ी और बिहार’ वाला पोस्ट बीजेपी और JD(U) के निशाने पर आ गया।

बीड़ी और बिहार को लेकर केरल कांग्रेस के विवादित पोस्ट ने राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। इस मुद्दे ने बिहार के सामाजिक और सांस्कृतिक गर्व के सवाल को भी उभार दिया है, जो चुनावी रणनीतियों को और भी जटिल बना रहा है।

Read More  : Bihar Election 2025: लालू प्रसाद यादव का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा

Thetarget365

Recent Posts

BJP HQ Celebration : भाजपा मुख्यालय में भारी जश्न, पीएम मोदी ने नितिन नबीन का किया भव्य स्वागत

BJP HQ Celebration :  सोमवार की शाम नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय…

2 minutes ago

PM Modi on Bengal Victory : ऐतिहासिक जीत के बाद भावुक हुए मोदी, बंगाल की जनता के लिए कही बड़ी बात

PM Modi on Bengal Victory :  पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव परिणामों ने…

19 minutes ago

Nandigram Election Result 2026 : नंदीग्राम में जीते भाजपा के शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर में क्या होगा? जानें

Nandigram Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…

36 minutes ago

Bengal Election Results 2026 : अभिषेक बनर्जी ने मतगणना पर उठाए सवाल, हार के बीच दी पहली प्रतिक्रिया

Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल में 4 मई 2026 की तारीख एक ऐतिहासिक…

49 minutes ago

Bengal Election Results 2026 : ममता के 14 मंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना, बीजेपी की सुनामी में ढहे दिग्गज

Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने तृणमूल कांग्रेस…

1 hour ago

West Bengal Election Results 2026 : बंगाल में खिला कमल, ममता के पूर्व सिपहसालार शुभेंदु अधिकारी ने ढाया दीदी का किला

West Bengal Election Results 2026 :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक परिणामों ने…

2 hours ago

This website uses cookies.