Bihar Election 2025: लालू प्रसाद यादव का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इस बीच, आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि गुजरात मॉडल बिहार में नहीं चलेगा। लालू यादव ने ट्वीट कर पीएम मोदी से सवाल किया, “ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा।”

ads

लालू प्रसाद यादव का पीएम मोदी पर निशाना

लालू यादव ने मोदी सरकार पर बिहार और बिहारवासियों के प्रति अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और गुंडे महिलाओं, छात्राओं, बुजुर्गों और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। लालू ने खासतौर पर प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बिहारवासियों की माताओं, बहनों और बेटियों को गालियां देने का आदेश दिया है। उन्होंने गुजराती लोगों को बिहार को हल्के में न लेने की चेतावनी दी।

ads

पीएम मोदी का जवाब

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को लालू यादव और कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं, जो सिर्फ उनके परिवार का अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि उनकी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था।

पीएम मोदी ने कहा, “मैंने हर दिन देश के लिए मेहनत की है और मेरी मां ने मुझे आशीर्वाद देकर देश सेवा के लिए भेजा। उस मां को भद्दी गालियां दी गईं, जो बहुत ही दुखद और पीड़ा देने वाला है।”

गरीब मां की तपस्या और शाही खानदानों की राजनीति

पीएम मोदी ने आरजेडी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में उनके शासनकाल के दौरान अपराध और गुंडागर्दी आम बात थी। उन्होंने कहा कि शाही खानदानों के लोग अपनी विरासत समझकर सत्ता पर कब्जा जमाना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता ने गरीब मां के बेटे को प्रधानमंत्री बनाकर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दिया, जिससे बिहार की महिलाओं को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा।

चुनावी रणभूमि में बढ़ता तनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बयान और आरोप-प्रत्यारोप राजनीतिक पारा और बढ़ा रहे हैं। दोनों पक्ष अपनी-अपनी ताकत और जनसमर्थन के लिए जोर लगा रहे हैं। लालू यादव और पीएम मोदी के बीच चल रही इस जुबानी जंग से यह साफ हो रहा है कि बिहार की राजनीति इस चुनाव में बेहद गरम होगी।

Read More  : रामगढ़ पर्वत विवाद: भाजपा ने बनाई तीन सदस्यीय समिति, सात दिन में रिपोर्ट सौंपेगी

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.