Ponzi scam : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और व्यवसायी कंवर दीप सिंह के बेटे करणदीप सिंह के स्वामित्व वाली कंपनी सोरस एग्रीटेक के 127.33 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों को जब्त कर लिया है। यह मामला 1,900 करोड़ रुपये की कथित पोंजी स्कीम धोखाधड़ी से जुड़ा है।
यह कार्रवाई अल्केमिस्ट टाउनशिप, अल्केमिस्ट इंफ्रा रियल्टी और कंवर दीप सिंह सहित अल्केमिस्ट समूह के निदेशकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है। आरोप है कि इन कंपनियों ने सामूहिक निवेश योजनाओं के जरिए निवेशकों को अधिक रिटर्न का झूठा वादा करके करीब 1,848 करोड़ रुपये अवैध रूप से इकट्ठा किए।
ED के अनुसार, इस घोटाले में जुटाए गए धन को जटिल वित्तीय लेनदेन के जरिए छिपाया गया। इस धन को अल्केमिस्ट समूह की विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रूट किया गया, ताकि इसके स्रोत को वैध दिखाया जा सके। इसी धन का इस्तेमाल बाद में शेयरों की खरीद और अस्पतालों के निर्माण में किया गया।
जांच एजेंसी ने खुलासा किया कि पंचकूला स्थित अल्केमिस्ट अस्पताल में 40.94 प्रतिशत और ओजस अस्पताल में 37.24 प्रतिशत हिस्सेदारी सोरस एग्रीटेक के पास है। यह कंपनी कंवर दीप सिंह के बेटे करणदीप सिंह की है। ED ने इन्हीं शेयरों को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अस्थायी रूप से जब्त किया है।
ED ने PMLA के तहत यह जांच वर्ष 2018 में शुरू की थी। कोलकाता पुलिस और CBI द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर अल्केमिस्ट समूह, उसके निदेशकों और मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप लगे थे। इससे पहले भी ED इस मामले में दो आरोपपत्र दाखिल कर चुका है और 238.42 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
कंवर दीप सिंह दो बार तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उनका कार्यकाल 2020 में समाप्त हुआ था। इसके बाद 2021 में ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जांच में सामने आया कि उन्होंने और उनके सहयोगियों ने ग्राहकों को झूठे निवेश वादों से फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी की और उसे रियल एस्टेट, हेल्थकेयर और वित्तीय लेनदेन में खपाया।
यह मामला न केवल पोंजी स्कीम के जरिए जनता से ठगी का है, बल्कि इस धोखाधड़ी की कमाई को कानूनी रंग देने की सुनियोजित साजिश का भी उदाहरण है। ED की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कड़ी चेतावनी मानी जा रही है।
Read More : अंडर-14 व अंडर-16 क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मौका, सरगुजा क्रिकेट संघ 27 जुलाई को लेगा ट्रायल
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.