नई दिल्ली@thetarget365 : अगर आप एक ऐसी योजना की तलाश में हैं जो रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने एक तय इनकम दें, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. ये योजना Post Office की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम है. ये एक ऐसी स्कीम है जिसमें आपको हर महीने 20,500 रुपए की पेंशन मिलेगी. यह योजना खासतौर से सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई है, ताकि रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें किसी भी तरह से पैसे की चिंता न हो.
रिटायरमेंट के बाद अगर आप एक ऐसा ऑप्शन चाहते हैं जो आपको हर महीने एक निश्चित आमदनी दे और जोखिम से भी बचाए, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. लेकिन आप निवेश से पहले इससे जुड़ी शर्तों को जरूर पढ़ें.
अगर आप इस योजना में अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश करते हैं, तो आपको सालाना लगभग 2 लाख 46 हजार रुपए का ब्याज मिलेगा. इसका मतलब यह हुआ कि हर महीने आपके बैंक खाते में 20,500 रुपए जमा होंगे. इस स्कीम की ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है, जो किसी भी सरकारी योजना में मिलने वाली सबसे अधिक दरों में से एक है.
पहले इस योजना में निवेश करने की सीमा 15 लाख रुपए थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दिया गया है. इस योजना में एक साथ ही निवेश करना होता है और ब्याज हर तिमाही में आपके खाते में आता है. अगर आप चाहें तो इसे अपने मंथली खर्चों के रूप में इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसमें कौन कर सकता है निवेश
इसमें निवेश के लिए आपकी उम्र 60 साल या उससे अधिक की उम्र होनी चाहिए और आप भारतीय नागरिक होने चाहिए. 55 से 60 साल की उम्र वाले वो लोग जो रिटायरमेंट ले चुके हैं. आप इस खाते को पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाकर खुलवा सकते हैं.
इस स्कीम में मिलने वाली ब्याज आय पर आपको टैक्स देना होता है. हालांकि निवेश की राशि धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट के लिए योग्य होती है.
इस योजना का पीरियड 5 साल तक का है 5 साल बाद आप इसे 3 साल के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं. इसमें आप समय से पहले पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन इसके लिए जुर्माना लगेगा.
Iran Girl School Missile Attack : पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच ईरान…
Instagram Love : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है…
CG Freedom of Religion Bill 2026 : छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को…
Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से मानवता और कर्तव्यबोध की एक…
VIP Road Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का…
Nepal Earthquake : नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने…
This website uses cookies.