Pratappur News : छठ महापर्व की तैयारियों ने पूरे प्रतापपुर में धार्मिक उल्लास का माहौल बना दिया है। यहाँ स्थित पक्की तालाब छठ घाट पर इस बार विशेष भव्यता देखने को मिलेगी। छठ घाट कमेटी के सदस्यों ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
पक्की तालाब प्रतापपुर का ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। इसके किनारे स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर और हनुमान मंदिर स्थानीय आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। कहा जाता है कि यह स्थल सैकड़ों वर्षों पुराना है और यहाँ प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु सूर्योपासना के लिए आते हैं।
इस बार की खासियत यह है कि यहां बनारस की गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेगी। बनारस से विशेष पुजारियों और कलाकारों की टीम आरती संपन्न कराएगी। शंखध्वनि, दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार से पूरा घाट भक्ति भाव में डूब जाएगा। छठ पर्व कार्यक्रम के तहत 25 अक्टूबर को नहाई-खाई, व्रत की शुरुआत होगी। 26 अक्टूबर को खरना, गुड़-चावल की खीर का प्रसाद वितरित होगा। 27 अक्टूबर को डूबते सूर्य को पहला अरघ्य, दीपदान और पूजा होगी। 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को दूसरा अरघ्य, व्रत की समाप्ति होगी।
बता दें कि घाट परिसर की साफ-सफाई, बिजली, जलप्रबंध और सुरक्षा को लेकर प्रशासन और स्थानीय समिति पूरी तरह सक्रिय है। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सतीश चौबे, राजकुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, समेश्वर गुप्ता, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता और सोनू कश्यप,योगेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
समिति सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। छठ महापर्व सूर्य उपासना का पर्व होने के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन और एकता का प्रतीक भी है। प्रतापपुर पक्की तालाब पर इस बार भक्ति और परंपरा का संगम देखने को मिलेगा।
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
Kerala Election Results 2026 : केरल की राजनीति आज एक ऐसे निर्णायक मोड़ पर खड़ी…
Stock Market Today : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 4 मई 2026 को…
Kerala Election Results 2026 : केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों की आधिकारिक घोषणा होने में…
Election Results 2026 : भारतीय राजनीति के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। पिछले…
Tamil Nadu Election 2026 Results : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…
This website uses cookies.