राष्ट्रीय

Sabarimala Case Update: सबरीमाला मंदिर चोरी केस में पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, SIT की जांच जारी

Sabarimala Case Update: केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से सोना गायब होने के मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। इस चर्चित गोल्ड चोरी केस में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बुधवार को मंदिर के पूर्व अधिकारी बी. मुरारी बाबू को चंगनाश्शेरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। SIT अब उन्हें पथानामथिट्टा की ज्यूडिशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश कर कस्टडी की मांग करेगी।

सोने की मूर्तियां और गर्भगृह से जुड़ा मामला

SIT के अनुसार, मुरारी बाबू पर मंदिर की द्वारपालक मूर्तियों की सोने की प्लेट और गर्भगृह के दरवाजों की फ्रेम से सोना गायब होने के दो मामलों में आरोप हैं। वर्तमान में बाबू से तिरुवनंतपुरम के क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ जारी है।इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (TDB) की विजिलेंस टीम ने जांच कर रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में मंदिर से जुड़े 9 अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई गई थी। इसके बाद मामला केरल हाईकोर्ट पहुंचा, जिसने 6 अक्टूबर को SIT गठित कर 6 हफ्तों में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

जांच के दौरान निलंबित हुआ पूर्व अधिकारी

जांच के आदेश के बाद TDB ने 7 अक्टूबर को मुरारी बाबू को निलंबित कर दिया। बोर्ड का कहना था कि बाबू ने 17 जुलाई 2019 को मंदिर के कार्यकारी अधिकारी को सौंपी रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही की। उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार के दोनों ओर स्थित सोने की मूर्तियों को गलती से तांबे की बताया था। बोर्ड ने इसे गंभीर गड़बड़ी मानते हुए कार्रवाई की।

हालांकि, मुरारी बाबू ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने यह रिपोर्ट मंदिर के तांत्री की सलाह के बाद बनाई थी। उनके मुताबिक, “मूर्ति पर तांबे की चमक दिख रही थी, इसलिए मैंने रिपोर्ट में तांबा लिखा और सोना चढ़ाने की सिफारिश की थी।”

उन्नीकृष्णन पोट्टी पर भी आरोप

इस केस में उन्नीकृष्णन पोट्टी नाम के व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है। TDB की रिपोर्ट के अनुसार, उन्नीकृष्णन को द्वारपालक मूर्तियों पर सोने की परत चढ़ाने का जिम्मा दिया गया था। इसके लिए उन्हें करीब 474.9 ग्राम सोना सौंपा गया था।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गर्भगृह के दरवाजों की मरम्मत और सोना चढ़ाने का खर्च उन्नीकृष्णन ने नहीं, बल्कि बल्लारी के व्यापारी गोवर्धनन ने वहन किया था। हाईकोर्ट ने पोट्टी के एक ईमेल का भी जिक्र किया, जो उन्होंने 9 दिसंबर 2019 को TDB अध्यक्ष को भेजा था।उस ईमेल में उन्नीकृष्णन ने लिखा था “मंदिर के मुख्य द्वार और मूर्तियों पर सोना चढ़ाने के बाद कुछ सोना बचा है। मैं चाहता हूं कि इस सोने से एक जरूरतमंद लड़की की शादी में मदद की जाए।”

SIT छह हफ्तों में सौंपेगी रिपोर्ट

हाईकोर्ट के आदेश के बाद गठित SIT को 6 हफ्तों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट पेश करनी है। टीम अब तक कई दस्तावेज और पुराने रिकॉर्ड खंगाल चुकी है और सोने की सटीक मात्रा, स्रोत और उपयोग की जांच कर रही है।सबरीमाला मंदिर से जुड़ा यह गोल्ड मिसिंग केस न केवल देवास्वोम बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि मंदिर की संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता जताता है। SIT की रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मंदिर के सोने की परत कहां और कैसे गायब हुई — और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

Read More: UP Police Inspiration: भाई दूज पर यूपी पुलिस महिला कांस्टेबल का जज़्बा, गोद में बच्चे को लेकर ड्यूटी निभाई, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Thetarget365

Recent Posts

Puducherry Election Results 2026 Live : पुडुचेरी में रुझानों में बीजेपी+ ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 22 सीटों पर बनाई बढ़त

Puducherry Election Results 2026 Live : देश के अन्य चार राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित…

3 hours ago

Solar Eclipse 2026 : अगस्त में दिखेगा दुर्लभ नजारा, जानें समय और सूतक काल की जानकारी

Solar Eclipse 2026 : साल 2026 खगोल विज्ञान के प्रेमियों और ज्योतिष में रुचि रखने…

3 hours ago

Brain Stroke Recovery : स्ट्रोक के बाद फिर से चलना है मुमकिन, जानें क्या है रिकवरी का ‘गोल्डन पीरियड’

Brain Stroke Recovery :  भारत में पिछले कुछ वर्षों में ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में…

3 hours ago

Kerala Election Results 2026 Live : केरल में कांग्रेस ने किया कमाल, रुझानों में पार किया बहुमत का आंकड़ा

Kerala Election Results 2026 Live :  केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए डाले गए वोटों…

3 hours ago

This website uses cookies.