छत्तीसगढ़

न्यायिक मानवीय दृष्टिकोण के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश केएल चरयाणी ने किया केंद्रीय जेल अंबिकापुर का निरीक्षण

Ambikapur News : न्यायिक एवं मानवीय सरोकारों को केंद्र में रखते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष केएल चरयाणी ने केंद्रीय जेल अंबिकापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की संपूर्ण व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन गुणवत्ता एवं विधिक सहायता की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने जेल में भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग, शिल्पकला, पंजियां एवं लिफाफों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

न्यायाधीश केएल चरयाणी ने जेल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी बंदी विधिक सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें त्वरित एवं नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। किसी भी बंदी को विधिक सहायता से वंचित न रखा जाए तथा अपील, पुनरीक्षण सहित प्रकरण की स्थिति के अनुरूप सभी इच्छुक बंदियों को विधिक सेवा प्रदान करने की प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाए।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर बच्चों द्वारा कविता पाठ किया गया, जिसे सुनकर न्यायाधीश ने उनकी सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उक्त निरीक्षण के समय पल्लव रघुवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरगुजा (अंबिकापुर), लीनम बनसोडे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा (अंबिकापुर) सहित जेल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

Singapore Open 2026 : सात्विक-चिराग का धमाका, वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर पहुंचे सिंगापुर ओपन फाइनल

Singapore Open 2026 :  सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स इवेंट से…

8 hours ago

Abhishek Banerjee Attack : अभिषेक बनर्जी हमले पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बीजेपी को बताया ‘हत्यारा’

Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव…

9 hours ago

Delhi Building Collapse : दिल्ली साकेत में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर…

9 hours ago

Korba News : कोरबा में रिश्वतखोर क्लर्क प्रदीप मिश्रा निलंबित, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक…

9 hours ago

China Nuclear Expansion : चीन का परमाणु विस्तार, सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा सैन्य नेटवर्क उजागर

China Nuclear Expansion :  चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को मजबूत…

9 hours ago

This website uses cookies.