बतौली (सरगुजा)। बतौली कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य रहे व्ही आर त्रिपाठी को सेवानिवृत्ति उपरांत विशेष कार्यक्रम के तहत भावभीनी विदाई दी गई है। इस अवसर पर विकासखंड के समस्त प्राचार्य, शिक्षक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पिछले 15 वर्षों से व्ही आर त्रिपाठी प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। इस दौरान उन्होंने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सन 1988 से वे शासकीय सेवा में रहे। कांसाबेल के शासकीय आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल में बतौर अंग्रेजी के व्याख्याता उन्होंने 2007 तक अपनी सेवाएं दी। दो साल सरबकोंबो के हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर रहे। सन 2009 से लेकर 2024 तक शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बतौली में प्राचार्य के पद पर वे अपनी सेवाएं देते रहे। सेवानिवृत्ति उपरांत बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। शाल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया। भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सेवा कल के दौरान उनकी ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठता की सभी ने प्रशंसा की। त्रिपाठी ने कहा कि शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का टीमवर्क उन्हें काफी पसंद आया। सभी शिक्षक अपने शिक्षकीय कार्य का निर्वहन इस भरोसे के साथ करते हैं कि उनका सारा प्रतिफल बच्चों के भविष्य निर्माण की ओर प्रेरित हो।उन्होंने इन 15 वर्षों के दौरान अपना विद्यार्थी जीवन पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं दी। इस विशेष मौके पर विकासखंड के समस्त शासकीय स्कूलों के प्राचार्य और अन्य शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया था। इसी क्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरद चंद्र मेषपाल, आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य राजेश गुप्ता के साथ बीपीओ उमेश गुप्ता, बालक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्रसन्ना व शिक्षक विजय विश्वकर्मा, विजय बहादुर यादव,राकेश गुप्ता और कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के वर्तमान प्राचार्य देवेंद्र गुप्ता, शिक्षक तेज कुमार बाखला, शिक्षिका प्रियंका खेमरिया उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष गुप्ता ने किया।
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
This website uses cookies.