Priyanka Gandhi Vande Mataram
Priyanka Gandhi Vande Mataram: लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर शुरू हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री मोदी ने चर्चा की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम्’ के टुकड़े किए और जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे। इस पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की आत्मा का हिस्सा है, लेकिन आज इस पर बहस की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि इस बहस का मुख्य कारण बंगाल का आगामी चुनाव है।
प्रियंका ने कहा है कि जब हम वंदे मातरम का नाम लेते हैं तो हमें पूरे इतिहास की याद आती है जो स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास था. उसकी पीढ़ा, नैतिकता और ब्रिटिश साम्राज्य का झुकना. वंदे मातरम ने भारत के लोगों को एक राजनीतिक और नैतिक आकांक्षा से जोड़ा. वंदे मातरम में सोए भारत को जगाने का काम किया है. आज की यह बहस कुछ अजीब सी लग रही है. यह गीत 150 सालों से नैतिकता का हिस्सा बन चुका है. आज इस बहस की क्या आवश्यकता है? हमारा यहां मकसद क्या है?
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि वंदे भारत को लेकर आज जो बहस हो रही है उसके पीछे दो वजहें हैं. पहला बंगाल का चुनाव और दूसरी जिन्होंने देश के लिए कुर्बानियां दी उन पर ये सरकार नए-नए आरोप मढ़ना चाहती है. आपका मकसद है कि हम फिर से उसी अतीत में जाए क्योंकि ये सरकार भविष्य की ओर से देखना ही नहीं चाहती है. सच्चाई ये है कि आज प्रधानमंत्री मोदी दी वो पीएम नहीं रहे जो कभी हुआ करते थे. उनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज देश के लोग खुश नहीं हैं, परेशान हैं. तमाम समस्याओं से घिरे हुए हैं और उनका हल आप निकाल नहीं रहे हैं. इनके भी अपने लोग दबी जुबान से कहने लगे है कि सत्ता केंद्रित होने से देश को नुकसान हो रहा है. इसलिए आज हम वंदे मातरम पर चर्चा कर रहे हैं. वंदे मातरम देश के कण कण में जीवित है, इस पर बहस नहीं होनी चाहिए.
प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सरकार वंदे मातरम के जरिए देश का ध्यान जनता के जरूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है. वंदे मातरम पर स्वरूप पर सवाल उठाना उन महापुरुषों का अपमान है जिन्होंने इसे लेकर फैसले लिए. वंदे मातरम को विभाजित करने का आऱोप लगाकर संविधान संभा में शामिल लोगों पर आरोप लगा रहे हैं. जहां तक जवाहर लाल नेहरू जी का बात है तो बता दें कि जितनी देर पीएम मोदी प्रधानमंत्री हैं वो उतने समय तक वो जेल में रहे. इसके बाद 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे.
उन्होंने कहा कि अगर नेहरू जी ने इसरो नहीं बनाया होता तो आज आप चांद पर नहीं पहुंचते. अगर उन्होंने गेल, भेल और सेल नहीं बनाया होता तो ये भारत कैसे बनता. पंडित जवाहर लाल नेहरू इस देश के लिए जिए. फिर भी मेरी एक सलाह ले लीजिए.
अगर आपको नेहरू जी पर बहस करनी है तो आप आरोपों की एक पूरी लिस्ट तैयार कर लीजिए. इसके बाद जिस तरह से वंदे मातरम पर आज चर्चा हो रही है उसी तरह से कोई एक समय निर्धारित कर दीजिए. उसके बाद हम उस पर चर्चा करेंगे. आपको जितने भी सवाल तैयार करने कर लीजिए और संसद में चर्चा कर लेते हैं.
Read More: Surajpur Murder Case: सूरजपुर हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…
Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…
LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…
Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…
WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…
This website uses cookies.