अंबिकापुर @thetarget365 उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के हाथी नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीताली के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रियंका मिश्रा (40) का शुक्रवार को निधन हो गया। बनारस स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस हादसे में मृतकों की संख्या अब आठ हो गई है। वहीं, उनके बड़े पुत्र दीपांशु मिश्रा (12) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, और डॉक्टर उसकी सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि अंबिकापुर गंगापुर निवासी एवं बलरामपुर जिले के काेरंधा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रविप्रकाश मिश्रा अपनी माता शीला मिश्रा, पत्नी प्रियंका मिश्रा, छोटे पुत्र अथर्व मिश्रा, बड़े पुत्र दीपांशु मिश्रा सहित घरेलू काम करने वाली दुर्गा प्रजापति एवं सहयोगी चालक सोनू कादरी निवासी रामानुजगंज के साथ रविवार शाम बनारस एवं प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए अपनी क्रेटा कार से रामानुजगंज से रवाना हुए थे।
देर शाम सात बजे उत्तर प्रदेश की सीमा में हाथीनाला थाना के रानीताली स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास सामने से डिवाइडर तोड़ कर गलत दिशा में घुसे ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक पैदल जा रहे राहगीर सहित एक दूसरे ट्रक का चालक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार रविप्रकाश मिश्रा, शीला मिश्रा, अथर्व मिश्रा, सोनू कादरी, दुर्गा प्रजापति की मौत हो गई। दुर्घटना में कुल सात लोगों की मौत हुई थी।
गंभीर रूप से घायल स्व रविप्रकाश मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा एवं बड़े पुत्र दीपांशु मिश्रा को बनारस स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। दोनों को सिर, सीना एवं हाथ पैर में गंभीर चोट आई थी। स्वजन के अनुसार शुक्रवार सुबह तक उनकी हालत कुछ सुधरी थी। कुछ बातचीत भी कर रही थी। इससे चिकित्सक भी उनकी सर्जरी को लेकर आशान्वित हुए थे। इसी बीच दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उनकी सांसें थम गई। प्रियंका मिश्रा के शव को बनारस से अंबिकापुर लाया जा रहा है। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Train Cancelled : यदि आप अप्रैल के महीने में रेल यात्रा की योजना बना रहे…
Dhurandhar 2 box office : भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं…
Weight Loss : मोटापा कम करने की चाहत में आजकल लोग शॉर्टकट अपना रहे हैं,…
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 30 March 2026: आज चैत्र मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि…
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
This website uses cookies.