पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच में सामने आया कि सिया और चेतन कथित तौर पर तीन साल से एक खौफनाक प्लान पर काम कर रहे थे। आखिर इस साजिश की शुरुआत कैसे हुई और परिवार इतने लंबे समय तक अनजान क्यों रहा?
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच में सामने आया कि सिया और चेतन कथित तौर पर तीन साल से एक खौफनाक प्लान पर काम कर रहे थे। आखिर इस साजिश की शुरुआत कैसे हुई और परिवार इतने लंबे समय तक अनजान क्यों रहा?

Ketan Agrawal Murder Case : पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में हर दिन नई और सनसनीखेज परतें खुल रही हैं। जांच में सामने आया है कि 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके प्रेमी 22 वर्षीय चेतन चौधरी ने एक बेहद शातिर और खौफनाक साजिश रची थी। सूत्रों के मुताबिक, चेतन ने सिया से शादी करने के लिए तीन साल का समय मांगा था। साजिश के तहत, यदि केतन की हत्या हो जाती, तो शोक के माहौल में सिया की शादी की बात कुछ सालों के लिए टल जाती।


इस दौरान चेतन अपने करियर में सेटल होना चाहता था और सिया को भी तीन साल तक अपनी मर्जी की आजाद जिंदगी जीने का मौका मिल जाता। इसके बाद ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे। इस योजना को अंजाम देने के लिए दोनों ने महीनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। आरोपियों की गूगल सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि उन्होंने हत्या करने के तरीकों से संबंधित कई वीडियो देखे थे और इसी साल फरवरी से ही वे केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे थे।

इस झकझोर देने वाली घटना पर सिया की मां पूजा गोयल का दर्द भी सामने आया है। बेटी के इस कृत्य पर उन्होंने गहरा दुख और हैरानी जताई। उन्होंने कहा, “जब मैंने इस बारे में सुना, तो मैं सन्न रह गई। केतन का परिवार जो दुख झेल रहा है, वह अपूरणीय है, लेकिन एक मां के तौर पर मुझे भी गहरा सदमा लगा है क्योंकि इस घटना ने दो परिवारों को बर्बाद कर दिया है।” केतन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छा इंसान था। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कहा कि अगर इस मामले में उनकी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने अत्यंत भावुक होकर कहा, “अगर मेरी बेटी दोषी है, तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक दिया जाना चाहिए, जहां से केतन को गिराया गया था।”
वहीं, सिया के पिता प्रवीण गोयल भी केतन की मौत से पूरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने केतन को अपना बेटा माना था और वे उससे बेहद लगाव रखते थे। प्रवीण गोयल ने कहा, “यह बहुत ही दुखद और अविश्वसनीय घटना है। उन्होंने अपना बेटा खो दिया है, और एक पिता के तौर पर मैं इस दर्द को समझ सकता हूं। केतन एक बेहद होनहार, प्यारा और अच्छा लड़का था, जिसे हमने खो दिया है।” उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले ही परिवार ने मिलकर सिया का जन्मदिन मनाया था और केतन के साथ भविष्य के बेहतर सपने देखे थे, लेकिन एक ही झटके में सब कुछ खत्म हो गया। पिता के रूप में उन्होंने केतन के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस बात पर अफसोस जताया कि एक होनहार युवक की जिंदगी इतनी बेरहमी से खत्म कर दी गई।
Read More : Plane Crash News : फ्रांस और सऊदी अरब में दर्दनाक विमान हादसा, 25 लोगों की मौत से सनसनी



© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
