Businessman murder: पंजाब के अबहर शहर में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यापारी संजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय वर्मा कपड़ों के कारोबारी थे। जैसे ही वह सुबह करीब 10:15 बजे अपनी दुकान के सामने कार से उतरे, तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उनके चेहरे नकाब से ढके हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद जब वे भागने लगे, तो उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद उन्होंने एक राहगीर को धमकाकर उसकी बाइक छीन ली और फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संजय वर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हत्या की पूरी वारदात पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है। उसने खुले तौर पर संजय वर्मा की हत्या को ‘सामने से सजा’ बताया है। इस दावे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। अपराधियों की तलाश में आसपास के जिलों में छापेमारी की जा रही है।
व्यापारी की हत्या को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “पंजाब में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े हत्या हो रही है। आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। मुख्यमंत्री को इस हत्या की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”
संजय वर्मा की हत्या ने पंजाब में एक बार फिर अपराध और गैंगवार की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। लॉरेंस बिश्नोई जैसे कुख्यात गिरोहों की बढ़ती सक्रियता पर काबू पाना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस हमलावरों को कितनी जल्दी पकड़ पाती है और इस गिरोह पर शिकंजा कसने में कितनी सफल होती है।
Read More :DK Shivkumar : डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री बनने की इच्छा फिर उजागर
DCP Shantanu Sinha Biswas : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी प्रशासनिक और…
Amit Shah Bengal Observer : भारतीय राजनीति के गलियारों में एक बार फिर भारतीय जनता…
Raipur Police Transfer : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला सुरक्षाकर्मी…
CM Oath Ceremony : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो…
End of Leftism in India : केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भारतीय राजनीति के…
This website uses cookies.