अंतरराष्ट्रीय

Putin Trump Message: पुतिन की डोनाल्ड ट्रम्प को दो टूक, “भारत और चीन से इस तरह बात नहीं कर सकते”

Putin Trump Message: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एशिया नीति पर तीखा हमला बोला है। चीन के विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा, “ट्रम्प भारत और चीन से इस तरह नहीं बात कर सकते जैसे वे छोटे देश हों।” उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह टैरिफ और प्रतिबंधों के ज़रिए एशिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों भारत और चीन पर दबाव बनाना चाहता है।

ट्रम्प के टैरिफ को बताया ‘जादुई हथियार’

पुतिन का यह बयान उस वक्त आया है जब डोनाल्ड ट्रम्प लगातार भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर निशाना साध रहे हैं। ट्रम्प ने हाल ही में “द स्कॉट जेनिंग्स रेडियो शो” में कहा था कि टैरिफ एक जादुई हथियार है, जिससे उन्होंने 7 जंग रोकी हैं। ट्रम्प की इस टिप्पणी के बाद अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बहस तेज हो गई है।

पुतिन का पलटवार: “औपनिवेशिक मानसिकता छोड़ें”

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “औपनिवेशिक युग अब खत्म हो चुका है। अमेरिका को यह समझना चाहिए कि वह अपने पार्टनरों से आदेश देने वाली भाषा में बात नहीं कर सकता। भारत और चीन जैसे देशों का इतिहास संघर्ष और आत्मनिर्भरता से भरा हुआ है। अगर इनके नेता कोई कमजोरी दिखाएंगे, तो उनका राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है।”

अमेरिका पर भड़के पुतिन, भारत-चीन के साथ खड़ा होने का संकेत

पुतिन ने अमेरिका की विदेश नीति को रूढ़िवादी और दोहरे मापदंड वाली करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका एशियाई देशों को दबाने की नीति पर काम कर रहा है, लेकिन यह नीति लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। पुतिन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भारत, रूस और अमेरिका के बीच तनाव कम होगा और राजनीतिक संवाद फिर से शुरू किया जाएगा।

SCO बैठक में दिखी भारत-रूस-चीन की एकजुटता

इस पूरे घटनाक्रम के बीच 1 सितंबर को चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक में एक नई कूटनीतिक तस्वीर सामने आई। फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए। तीनों नेताओं को हाथ में हाथ डाले खड़ा देखा गया, जिससे साफ संकेत गया कि भारत, रूस और चीन त्रिकोणीय सहयोग की ओर बढ़ रहे हैं।

भारत और चीन को ‘दोस्त’ बताया

बैठक में मोदी ने रूस को विशेष और विश्वसनीय साझेदार बताया, वहीं शी जिनपिंग ने कहा, “दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देशों को दोस्त होना चाहिए।” इन बयानों ने अमेरिका की चिंताओं को और गहरा कर दिया है, जो पहले से ही भारत-चीन-रूस की नजदीकी को लेकर सतर्क है।

पुतिन का बयान और SCO की सामूहिक तस्वीर यह स्पष्ट करती है कि भारत और चीन जैसे देशों पर अमेरिका के एकतरफा टैरिफ और दबाव की नीति अब काम नहीं आएगी। एशिया के बड़े देश अब अपनी संप्रभुता और साझेदारियों को लेकर पहले से ज्यादा सजग और आक्रामक हो चुके हैं।

Read More : Andhra widow murder: आंध्र प्रदेश में विधवा महिला की रहस्यमय हत्या से फैली दहशत, पालनाडु में बढ़ रहा हमलों का डर

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Iran-US War: भड़के ट्रंप ने NATO को कहा ‘कायर’, बोले- “ईरान बन चुका है न्यूक्लियर पावर, अब पीछे हट रहे साथी”

Iran-US War: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…

6 hours ago

Elon Musk AI Prediction: एलन मस्क ने बताया AI का भविष्य, जानें कौन मारेगा बाजी और कौन पिछड़ेगा?

Elon Musk AI Prediction: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और स्पेसएक्स (SpaceX) के…

6 hours ago

Maa Chandraghanta Puja Vidhi: तीसरे दिन की पूजा में न करें ये गलती, प्रसन्न होंगी माता और मिलेगा वरदान

Maa Chandraghanta Puja Vidhi: आज चैत्र नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन है, जो पूरी तरह…

7 hours ago

Surguja ACB Action: सरगुजा में एसीबी का बड़ा एक्शन, 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू

Surguja ACB Action: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक चौंकाने वाला मामला…

7 hours ago

UPSC CMS 2026: मेडिकल ऑफिसर के 1358 पदों पर बंपर भर्ती, MBBS पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर…

7 hours ago

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 27 मार्च से आवेदन और जुलाई में एग्जाम

UPTET 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे लाखों बेरोजगार…

7 hours ago

This website uses cookies.