Rahul Gandhi Convoy Accident : उत्तर प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा एक्सप्रेसवे के 91 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पांच गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकराईं
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के काफिले में शामिल पांच गाड़ियां और एक एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गईं। टक्कर के बाद काफिले में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। हादसे में कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों के घायल होने की खबर है।

राहुल गांधी सुरक्षित, लखनऊ से सुलतानपुर जा रहे थे
राहत की बात यह है कि इस हादसे में राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सोमवार को लखनऊ से सुलतानपुर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनका काफिला दुर्घटना का शिकार हो गया।
हादसे के बाद सामने आई बड़ी जानकारी
इस घटना में घायल लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। हादसे के कारणों का भी फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चला है। आगे की जानकारी मिलने पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
Update Knoew….


