तमिलनाडु

Rahul Gandhi Gudalur School Visit: गुडलूर के स्कूल में राहुल गांधी की क्लास, बचपन की यादें और भविष्य की चेतावनी

Rahul Gandhi Gudalur School Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल ही में तमिलनाडु के गुडलूर प्रवास पर रहे, जहाँ उन्होंने थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल के छात्रों के साथ एक आत्मीय संवाद किया। इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। राजनीति की गंभीर चर्चाओं से दूर, वे बच्चों के बीच एक मार्गदर्शक और दोस्त की भूमिका में नजर आए। उन्होंने न केवल बच्चों के सवालों के जवाब दिए, बल्कि अपने निजी जीवन और स्कूल के दिनों की ऐसी बातें साझा कीं, जो आमतौर पर सार्वजनिक मंचों पर सुनने को नहीं मिलतीं। बच्चों ने भी अपने पसंदीदा नेता को अपने बीच पाकर काफी उत्साह दिखाया।

बचपन की शरारतें और माता-पिता को ‘इमोशनल ब्लैकमेल’ करने का किस्सा

राहुल गांधी ने बच्चों को बताया कि वे अपने स्कूल के दिनों में काफी शरारती हुआ करते थे। उन्होंने एक मजेदार वाकया साझा करते हुए कहा कि जब वे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करते थे, तो अक्सर अपने माता-पिता के सामने दुखी होने का नाटक करते थे। राहुल ने हंसते हुए बताया, “मैं अपने माता-पिता को यह यकीन दिलाने की कोशिश करता था कि मैं स्कूल में खुश नहीं हूँ, ताकि वे मुझे याद करें और मुझसे मिलने स्कूल आएं।” हालांकि, उन्होंने तुरंत यह भी साफ किया कि असलियत में ऐसा नहीं था। वे स्कूल में बहुत खुश रहते थे और हर दिन कोई न कुछ नया और शरारत भरा काम करते थे।

पसंदीदा शिक्षिका: क्यों पसंद था कैमेस्ट्री का पीरियड?

संवाद के दौरान एक छात्र ने राहुल से उनके पसंदीदा शिक्षक के बारे में पूछा। इस पर राहुल ने अपनी केमिस्ट्री टीचर (रसायन विज्ञान की शिक्षिका) को याद किया। उन्होंने बताया कि उनकी केमिस्ट्री टीचर उन्हें बहुत प्रिय थीं। इसका कारण केवल विषय नहीं था, बल्कि टीचर का पढ़ाने का तरीका और उनका व्यवहार था। राहुल के अनुसार, “वे बहुत अच्छा पढ़ाती थीं और परीक्षा के समय तैयारी करने में मेरी बहुत मदद करती थीं।” उन्होंने बच्चों को समझाया कि एक अच्छा शिक्षक न केवल विषय का ज्ञान देता है, बल्कि छात्र के आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

AI और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के भविष्य पर गंभीर चर्चा

सिर्फ पुरानी यादें ही नहीं, राहुल गांधी ने भविष्य की चुनौतियों पर भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि भारत ने आईटी (IT) और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नाम कमाया है, लेकिन अब समय बदल रहा है। राहुल ने आगाह किया कि AI के आने से मौजूदा सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के सामने बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपनी सर्विस सेक्टर की ताकत को बनाए रखने के लिए नई तकनीकों के साथ खुद को ढालना होगा, ताकि हम पिछड़ न जाएं।

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर: चीन के दबदबे को चुनौती देने की जरूरत

राहुल गांधी ने देश की आर्थिक रणनीति पर बात करते हुए मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर (विनिर्माण क्षेत्र) पर विशेष ध्यान देने की वकालत की। उन्होंने आसपास की चीजों का उदाहरण देते हुए कहा, “आज हम जो माइक्रोफोन या कैमरा इस्तेमाल कर रहे हैं, वे सब चीन में बने हैं। चीन ने मैन्यूफैक्चरिंग पर अपना वर्चस्व बना लिया है।” उन्होंने छात्रों से कहा कि अगर हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, तो हमें अपनी मानसिकता बदलनी होगी। हमें ‘मेड इन इंडिया’ को हकीकत बनाना होगा ताकि देश की जरूरतों का सामान देश में ही बने।

शिक्षा का निजीकरण और सरकारी बजट पर राहुल के विचार

शिक्षा नीति पर अपना दृष्टिकोण रखते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा इतनी महंगी नहीं होनी चाहिए कि वह आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाए। उन्होंने शिक्षा के बढ़ते निजीकरण पर चिंता जताई। उनका मानना है कि निजी स्कूल और कॉलेज अपनी जगह सही हो सकते हैं, लेकिन सरकार की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण ‘सरकारी शिक्षा’ होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को शिक्षा के बजट में भारी निवेश करना चाहिए ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को भी विश्वस्तरीय शिक्षा मिल सके।

रोजगार सृजन: केवल सर्विस सेक्टर ही काफी नहीं

अंत में, राहुल गांधी ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर बात की। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए केवल आईटी या सर्विस सेक्टर पर निर्भर रहना काफी नहीं है। हमें मैन्यूफैक्चरिंग और औद्योगिक क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने होंगे। राहुल ने संकल्प दोहराया कि वे ऐसी नीतियां बनाने के पक्षधर हैं, जिससे देश के युवा लड़के-लड़कियों को उनके कौशल के अनुरूप काम मिल सके और वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

Read More: Pakistani Drones Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC पर देखे गए 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने की भारी फायरिंग

Thetarget365

Recent Posts

Mayurbhanj News : ओडिशा के मयूरभंज में दर्दनाक हादसा, गले में जिंदा मछली फंसने से युवक की मौत

Mayurbhanj News :  ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक ऐसी हृदयविदारक और चौंकाने वाली घटना…

14 minutes ago

Iran US Conflict : ईरान ने उड़ाया ट्रंप का मजाक, ‘प्लीज कुछ बोलिए, हम बोर हो रहे हैं’

Iran US Conflict :  मिडल-ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के…

17 minutes ago

Tamil Nadu Elections : अन्नामलाई नहीं लड़ेंगे चुनाव, तमिलनाडु में पीएम मोदी संग बड़ी बैठक, क्या है मास्टरप्लान?

Tamil Nadu Elections : दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी के सबसे चर्चित और युवा…

27 minutes ago

Raghav Chadha : ‘घायल हूं इसलिए घातक हूं’, जानिए राघव चड्ढा ने किसे दी खुली चुनौती?

Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रहा अंदरूनी कलह अब सार्वजनिक…

32 minutes ago

Rahul Gandhi : चीनी सीसीटीवी और विदेशी एआई पर राहुल गांधी का वार, केंद्र सरकार से पूछे सवाल

Rahul Gandhi :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी…

56 minutes ago

Silvasa Accident : सिलवासा में भीषण हादसा, नाइट्रोजन गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत, 5 घायल

Silvasa Accident : केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के औद्योगिक केंद्र सिलवासा में…

60 minutes ago

This website uses cookies.