ताज़ा खबर

Rahul Gandhi Railways: त्योहारी भीड़ पर राहुल गांधी का रेलवे से सवाल, बोले- ‘सफर अमानवीय, 12 हजार स्पेशल ट्रेनें कहां गईं’

Rahul Gandhi Railways:  बिहार विधानसभा चुनाव और छठ महापर्व से पहले रेलवे के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने दावा किया था कि त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, लेकिन हालात बताते हैं कि यात्रियों को टिकट मिलना तो दूर, ट्रेन में खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है।

इसी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “त्योहारों का महीना है — दिवाली, भाई दूज, छठ। बिहार में इन त्योहारों का मतलब सिर्फ़ आस्था नहीं, बल्कि घर लौटने की लालसा है। लेकिन अब यह लालसा संघर्ष बन चुकी है।”राहुल गांधी ने लिखा कि बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना असंभव हो गया है और सफ़र अमानवीय हो गया है। उन्होंने दावा किया कि कई ट्रेनों में क्षमता से 200% तक यात्री सवार हैं — लोग दरवाज़ों और छतों तक लटके सफर करने को मजबूर हैं।

“फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं” – राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए सवाल उठाया, “कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? क्यों हर साल हालात और बदतर होते जा रहे हैं? क्यों बिहार के लोग हर साल ऐसे अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं?”राहुल गांधी ने आगे लिखा कि अगर बिहार में रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तो लोगों को हज़ारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ़ मजबूर यात्री नहीं, NDA सरकार की धोखेबाज़ नीतियों और नीयत का जीता-जागता सबूत हैं। यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो, यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।”

लालू यादव ने भी साधा निशाना

राहुल गांधी से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने दावा किया था कि देश की 13,198 ट्रेनों में से 12,000 ट्रेनें छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। यह भी सफेद झूठ निकला।”

यात्रियों की परेशानी जारी

त्योहारों के इस सीजन में पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और गया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ है। ट्रेन टिकटों के लिए लंबी कतारें लगी हैं, और कई यात्रियों को सामान्य बोगियों में भी जगह नहीं मिल पा रही है।

राहुल गांधी और लालू यादव के बयानों के बाद यह मुद्दा राजनीतिक रंग ले चुका है। जहां विपक्ष “रेलवे की विफलता” को चुनावी मुद्दा बना रहा है, वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं।

Read More :  Women’s World Cup 2025: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला खिलाड़ी छेड़छाड़ का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Thetarget365

Recent Posts

Amit Shah Sonar Bangla : बंगाल में तुष्टीकरण और घुसपैठियों की हार, शाह बोले- अब बनेगा ‘सोनार बांग्ला’

Amit Shah Sonar Bangla :  पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के…

6 minutes ago

BJP HQ Celebration : भाजपा मुख्यालय में भारी जश्न, पीएम मोदी ने नितिन नबीन का किया भव्य स्वागत

BJP HQ Celebration :  सोमवार की शाम नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय…

11 minutes ago

PM Modi on Bengal Victory : ऐतिहासिक जीत के बाद भावुक हुए मोदी, बंगाल की जनता के लिए कही बड़ी बात

PM Modi on Bengal Victory :  पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव परिणामों ने…

29 minutes ago

Nandigram Election Result 2026 : नंदीग्राम में जीते भाजपा के शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर में क्या होगा? जानें

Nandigram Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…

46 minutes ago

Bengal Election Results 2026 : अभिषेक बनर्जी ने मतगणना पर उठाए सवाल, हार के बीच दी पहली प्रतिक्रिया

Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल में 4 मई 2026 की तारीख एक ऐतिहासिक…

59 minutes ago

Bengal Election Results 2026 : ममता के 14 मंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना, बीजेपी की सुनामी में ढहे दिग्गज

Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने तृणमूल कांग्रेस…

1 hour ago

This website uses cookies.